बाढ़ में 500 बीघा धान की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग पर किसानों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
मांग करते लोग
सौढ़ी प्रखंड में बाढ़ से करीब 500 बीघा धान की फसल बर्बाद हो गई है. खेतों में लंबे समय तक पानी जमे रहने से फसल गल गई है. प्रभावित किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.
Patna News : मसौढ़ी प्रखंड की कराय पंचायत में बाढ़ के पानी से करीब 500 बीघा में लगी धान की फसल प्रभावित होने का दावा करते हुए सैकड़ों किसानों ने मंगलवार को फसल क्षति के मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. किसानों का कहना है कि खेतों में लंबे समय तक पानी जमा रहने के कारण धान की फसल पीली पड़कर गलने लगी है. पानी निकलने के बाद भी फसल के बचने की संभावना नहीं है.
लंबे समय तक पानी में डूबी रही फसल
प्रदर्शनकारी किसानों के अनुसार, बाढ़ का पानी खेतों में लंबे समय तक जमा रहा. इससे धान की फसल खराब हो गयी. किसानों का कहना है कि खेतों से पानी निकलने के बाद भी फसल को बचाना मुश्किल है. करीब 500 बीघा में लगी धान की फसल प्रभावित होने से बड़ी संख्या में किसान आर्थिक संकट में हैं.
कर्ज लेकर और बटाई पर की थी खेती
किसानों ने बताया कि कई किसानों ने कर्ज लेकर धान की खेती की थी. वहीं कुछ किसानों ने बटाई या पट्टे पर जमीन लेकर फसल लगायी थी. फसल बर्बाद होने से खेती में लगायी गयी पूंजी डूबने के साथ ही किसानों पर कर्ज चुकाने का दबाव भी बढ़ गया है. किसानों ने प्रशासन से जल्द फसल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की.
किसान सलाहकार करेंगे फसल क्षति का आकलन
प्रखंड कृषि पदाधिकारी हर्ष पटेल ने बताया कि सभी किसान सलाहकारों को संबंधित पंचायतों में फसल क्षति का आकलन करने का निर्देश दिया गया है. आकलन के बाद पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जायेगा.
बटाईदार और पट्टेदार किसानों को भी मिले मुआवजा
खेत मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष नागेश्वर पासवान ने कहा कि फसल क्षति के आकलन में बटाईदार और पट्टेदार किसानों को भी शामिल किया जाना चाहिए. उन्होंने ऐसे किसानों को भी नियमानुसार मुआवजा देने की मांग की, ताकि फसल बर्बाद होने से प्रभावित किसानों को आर्थिक राहत मिल सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए