पटना जिले के बिक्रम में 22 जुलाई को होगा 'किसान संवाद', राष्ट्रीय अध्यक्ष के. साइ रेड्डी होंगे शामिल
AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर
पटना जिले के बिक्रम में 22 जुलाई को भारतीय किसान संघ द्वारा 'किसान संवाद' का आयोजन किया जा रहा है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के. साइ रेड्डी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे. किसान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
पटना जिले के बिक्रम से रवि प्रकाश की रिपोर्ट
पटना जिले के बिक्रम में 22 जुलाई को भारतीय किसान संघ की ओर से 'किसान संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में संगठन के अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के. साइ रेड्डी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसकी जानकारी पटना जिला मंत्री श्याम किशोर शर्मा ने प्रेस आमंत्रण जारी कर दी.
शहीद चौक से निकलेगी किसानों की शोभायात्रा
आयोजकों के अनुसार, सुबह 11 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष के. साइ रेड्डी बिक्रम शहीद चौक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद शहीद चौक से पाटलिपुत्र रिसोर्ट (सिनेमा हॉल) तक किसानों की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में किसान भाग लेंगे.
250 किसान प्रतिनिधि होंगे शामिल
शोभायात्रा के बाद पाटलिपुत्र रिसोर्ट के सभागार में दोपहर 3:30 बजे तक किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा. इसमें करीब 250 किसान प्रतिनिधि भाग लेकर कृषि, किसानों की समस्याओं और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे. कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित करने की भी योजना है.
पत्रकारों और गणमान्य लोगों से की अपील
भारतीय किसान संघ ने क्षेत्र के पत्रकारों, किसानों और गणमान्य लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर किसान संवाद को सफल बनाने की अपील की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए