किराये के घर में बनायी जा रही थी नकली शराब, पांच धराये

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jun 2024 1:14 AM

विज्ञापन

पटना सिटी. किराये के मकान में संचालित हो रहे नकली शराब बनाने के कारखाने का खुलासा मालसलामी थाना पुलिस ने किया है

विज्ञापन

पटना सिटी. किराये के मकान में संचालित हो रहे नकली शराब बनाने के कारखाने का खुलासा मालसलामी थाना पुलिस ने किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. वहीं शराब बनाने व पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, ब्रांडेड कंपनियों के रैपर के साथ छापेमारी में कुल 95.50 लीटर तैयार विदेश शराब और बाइक भी बरामद की है. थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मालसलामी थाना के आदर्श कॉलोनी स्थित राजेश कुमार राणा के मकान में किरायेदार हाजीगंज निवासी पीयूष कुमार की ओर से नकली शराब बनाने का कारखाना संचालित हो रहा है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मकान की रेकी की. इसके बाद वरीय पुलिस पदाधिकारियों को सूचना देकर मकान की घेराबंदी कर वहां पर छापेमारी की. थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने टीम ने घेराबंदी कर शराब बनाने और पैकेजिंग में जुटे पांच लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में संचालक पीयूष कुमार के अलावा मालसलामी थाना क्षेत्र के मछुआ टोली नखास देवी स्थान निवासी मुन्ना साव के पुत्र कृष्णा कुमार, नखास पिंड बगीचा निवासी अयोध्या प्रसाद के पुत्र सूरज कुमार, चौक थाना के हाजीगंज निवासी सुरेश दास का पुत्र बिट्टू कुमार और कैमाशिकोह कौआखोह निवासी ऋतिक कुमार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों से पूछताछ की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने कमरे से कमरे से 25 लीटर के प्लास्टिक जार में घोली हुई 15 लीटर विदेशी शराब के साथ तैयार विदेश शराब 95.50 लीटर बरामद की गयी. इसके अलावा शराब की खाली बोतल, रैपर, पाउच, ढक्कन, शराब तैयार करने में उपयोगी मशीन, तार, पाइप, कूलर पंप, आडी, कई सीलिंग और पंचिंग मशीन के साथ अन्य उपकरण भी बरामद किया गया है. साथ ही हाई स्पीड एक बाइक भी बरामद हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन