ePaper

आठ दिन बचा है समय, लक्ष्य का सिर्फ 1.5% गेहूं की हुई खरीद

Updated at : 08 Jun 2024 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
आठ दिन बचा है समय, लक्ष्य का सिर्फ 1.5% गेहूं की हुई खरीद

राज्यभर में पैक्सों में 15 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू है. 15 जून तक गेहूं की खरीद की अंतिम तिथि निर्धारित है. इसे बीतने में महज अब आठ दिन शेष हैं.

विज्ञापन

छह लाख टन लक्ष्य में पैक्स, एफसीआइ, नेफेड व एनसीसीएफ ने मिलकर खरीदे सिर्फ 9839 टन गेहूं

राज्य में 15 मार्च से शुरू है गेहूं खरीद, 15 जून को समाप्त हो रही समय-सीमा

संवाददाता, पटना

राज्यभर में पैक्सों में 15 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू है. 15 जून तक गेहूं की खरीद की अंतिम तिथि निर्धारित है. इसे बीतने में महज अब आठ दिन शेष हैं. राज्यर में अभी पैक्स, एफसीआइ, नेफेड, एनसीसीएफ ने मिलकर अब तक कुल 9839 लाख टन गेहूं की खरीद की है, जबकि राज्यभर में कुल छह लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य था. इसमें तीन लाख 50 हजार टन खरीद पैक्स के माध्यम से होनी थी. डेढ़ लाख एफसीआइ, 50 हजार नेफेड और 50 हजार टन एनसीसीएफ के माध्यम से खरीद होनी है. इसमें राज्यभर में पैक्सों में 3747 टन गेहूं की खरीद ही हुई है. एफसीआइ में 5773, एनसीसीएफ में 170 और नेफेड में सिर्फ 149 टन गेहूं की खरीद हुई है. कुल लक्ष्य छह लाख टन के लगभग डेढ़ फीसदी से थोड़ा अधिक गेहूं की खरीद हुई है. विभाग के अधिकारियों ने इसकी समीक्षा का निर्देश दिया है.

पैक्सों से अधिक एफसीआइ में खरीद : पैक्सों से अधिक गेहूं की खरीद एफसीआइ में हुई है. एफसीआइ में मात्र 153 सेंटरों से 5773 टन गेहूं की खरीद हुई है, जबकि 6427 पैक्सों से 3747 एमटी गेहूं की खरीद हुई है. पैक्सों में कुल 6427 किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए आवेदन किया था, इनमें 1684 किसानों ने ही गेहूं की बिक्री की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन