11 समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलायेगी ईस्टर्न रेलवे, देखें गाड़ी नंबर- रूट और टाइमिंग

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 29 Mar 2025 9:54 PM

विज्ञापन

Bihar Train

Train News: यात्रियों की बढती भीड़ को देखते हुए इंडियन रेलवे ने 11 स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. आइये इन ट्रेनों के रूट और टाइमिंग के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Train News: ईस्टर्न रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गर्मी के मौसम में 11 समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. जिसमें से तीन ट्रेन जमालपुर रेलवे स्टेशन होकर गुजरेगी. इसकी जानकारी पूर्व रेलवे कोलकाता के पीआरओ डी दत्ता ने दी. उन्होंने बताया कि 11 समर स्पेशल ट्रेन में हावड़ा-नयी जलपाईगुड़ी, सियालदह-जागी रोड, हावड़ा- आनंद विहार, हावड़ा-रक्सौल, कोलकाता -पटना, सियालदह-गोरखपुर, हावड़ा-खातीपुरा, कोलकाता-पुरी समर स्पेशल के अतिरिक्त मालदा टाउन-आनंद विहार, मालदा टाउन-दिल्ली और मालदा टाउन- उधना समर स्पेशल ट्रेन चलाई जायेगी.

सभी ट्रेनों की जानकारी

डी दत्ता ने बताया कि 03435 अप मालदा टाउन आनंद विहार समर स्पेशल ट्रेन 7 अप्रैल को मालदा टाउन से प्रातः 9:30 बजे एक ट्रिप चलेगी. यह ट्रेन दूसरे दिन अपराह्न 13:30 बजे आनंद विहार पहुंच जायेगी. जबकि 03436 आनंद विहार- मालदा टाउन समर स्पेशल आनंद विहार से 8 अप्रैल को अपराह्न 15:45 बजे मालदा टाउन के लिए रवाना होगी और दूसरे दिन रात्रि 23:30 बजे आनंद विहार पहुंच जायेगी. आने जाने के क्रम में यह ट्रेन कल 18 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी. जिसमें न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर रेलवे स्टेशन शामिल है. इस ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास के अतिरिक्त स्लीपर क्लास और वातानुकूलित कोच लगे रहेंगे.

पीआरओ ने बताया कि 03413 अप मालदा टाउन- दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन एक ट्रिप के लिए 12 अप्रैल की सुबह 7:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी और दूसरे दिन पूर्वाह्न 10:35 बजे दिल्ली पहुंच जायेगी. जबकि दिल्ली से 03414 डाउन समर स्पेशल एक्सप्रेस 13 अप्रैल को मालदा टाउन के लिए अपराह्न 13:35 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन संध्या 17:30 बजे मालदा टाउन पहुंच जायेगी. यह ट्रेन दोनों तरफ से 27 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी. जिसमें न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, बरियारपुर, जमालपुर, धरहरा, अभयपुर और कजरा स्टेशन शामिल है. इस ट्रेन में भी जनरल सेकंड क्लास स्लीपर क्लास और वातानुकूलित कोच लगे रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: Ara News: कश्मीर से पकड़ा गया तनिष्क शोरूम लूट कांड का अपराधी, रविवार को बड़ा खुलासा कर सकती है पुलिस

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

PRO ने क्या बताया

डी दत्ता ने ने बताया कि गाड़ी संख्या 03417 अप मालदा टाउन- उधना समर स्पेशल ट्रेन मालदा टाउन से 12 अप्रैल को एक ट्रिप के लिए अपराह्न 12:20 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन मध्य रात्रि 12:45 बजे उधना स्टेशन पहुंच जायेगी. जबकि 03418 डाउन समर स्पेशल एक्सप्रेस उधना से 14 अप्रैल को अपराह्न 12:30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन मध्य रात्रि 2:55 बजे मालदा टाउन पहुंच जायेगी. यह ट्रेन दोनों तरफ से 28 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी जिसमें न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशन शामिल है. इस ट्रेन में भी जनरल सेकंड क्लास स्लीपर क्लास और वातानुकूलित कोच लगे रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: Bihar: गड़बड़ी की तो खैर नहीं, बिहार में चप्पे-चप्पे पर राज्य और केन्द्रीय पुलिस बलों की तैनाती, डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन