पटना: बख्तियारपुर में दुकान में अचानक लगी आग, 5 महीने की बच्ची समेत तीन जिंदा जले; पूजा के दौरान हादसे की आशंका

Updated:
विज्ञापन

आग लगने के बाद मौके पर फायर बिग्रेड व लोग

पटना के बख्तियारपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ मोबिल की दुकान में आग लगने से 5 महीने की बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई. पूजा के दौरान आग लगने की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन

Patna Fire Accident: पटना के बख्तियारपुर में शनिवार देर शाम एक दुकान में भीषण आग लगने से 5 महीने की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. घटना पुरानी बाइपास इलाके की है. स्थानीय लोगों ने आग में झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान दुकानदार पंकज की मां गीता देवी (50), पत्नी रीमा देवी (30) और 5 महीने की भगिनी के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पूजा के दौरान आग लगने की आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुकान मालिक पंकज के घर में शिवचर्चा का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान घर में हवन-पूजन किया गया. आशंका है कि इसी दौरान आग लगी. दुकान मोबिल की थी और घर में भी मोबिल का स्टॉक रखा हुआ था. ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैल गयी. आग लगने के बाद घर में चार लोग फंस गये थे. इनमें से एक महिला को बचाव दल ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि तीन लोग अंदर फंस गये.

बच्ची को बचाने के लिए दोबारा घर में घुसी महिला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद पंकज की बहन जान बचाने के लिए छत से कूदकर बाहर निकल आयीं. हालांकि, उनकी बेटी घर के अंदर थी. बच्ची को बचाने के लिए वह दोबारा जलते हुए घर में चली गयीं. इस दौरान वह भी आग की चपेट में आ गयीं, लेकिन उन्हें जिंदा बचा लिया गया. वहीं, आग में झुलसने से दुकानदार की मां, पत्नी और 5 महीने की भांजी की मौत हो गयी.

बिहार की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और बख्तियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची. कुछ देर बाद बाढ़-2 के एसडीपीओ आयुष श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. पुलिस ने तीनों शवों को एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया.

तीन लोगों की मौत की पुष्टि

बाढ़-2 एसडीपीओ आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि घर में पूजा के बाद मोबिल की दुकान में आग लगी थी. हादसे के समय घर में चार लोग फंसे थे. बचाव टीम ने एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि तीन लोगों की झुलसने से मौत हो गयी. फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है.

पटना की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन