ePaper

किलकारी के देव प्रकाश ने इंदौर में कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

Updated at : 26 Dec 2024 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
किलकारी के देव प्रकाश ने इंदौर में कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

68वीं विद्यालय खेल अंडर 19 बालक व बालिका कराटे प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन मध्य प्रदेश के इंदौर में 20 से 24 दिसंबर तक हुआ

विज्ञापन

संवाददाता, पटना 68वीं विद्यालय खेल अंडर 19 बालक व बालिका कराटे प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन मध्य प्रदेश के इंदौर में 20 से 24 दिसंबर तक हुआ. इस प्रतियोगिता में किलकारी बिहार बाल भवन से कुमार देव प्रकाश ने 80 किग्रा भार में स्वर्ण पदक हासिल किया. इसके पहले 67वीं विद्यालय खेल अंडर 17 में 75 किग्रा भार में भी उन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया था. इसके लिए बिहार खेल सम्मान से इन्हें सम्मानित भी किया गया है. कुमार देव प्रकाश नौ वर्ष की आयु से किलकारी में नियमित रूप के कराटे सीख रहे हैं. इसके अलावा 68वीं विद्यालय खेल अंडर 14 कराटे प्रतियोगिता 2024-25 में लुधियाना, पंजाब में कुंदन कुमार ने 45 किग्रा भार में कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया. बच्चों के पटना वापसी पर किलकारी बाल भवन में अनिता ठाकुर कार्यक्रम पदाधिकारी, विनय मिश्रा लेखा पदाधिकारी, वेद प्रकाश प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक, कुमारी सृष्टि सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रियंका चौधरी सहायक लेखा पदाधिकारी, जयंत प्रकाश लेखापाल के साथ कराटे प्रशिक्षक कन्हैया कुमार सिंह की ओर से स्वागत किया गया. इस अवसर पर कुमार देव प्रकाश के पिता मुकेश कुमार सिंह व माता विनीता कुमारी के साथ मुहल्लेवासियों ने ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन