पटना: सांप के डंसने से धनरूआ के उप प्रमुख की हालत बिगड़ी, PMCH में इलाज के बाद खतरे से बाहर
उप प्रमुख का फाइल फोटो
धनरूआ प्रखंड के उप प्रमुख प्रेम कुमार को जहरीले सांप ने डंस लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई. उन्हें इलाज के लिए PMCH में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. पूरी घटना और बचाव के बारे में जानें.
Patna News : मसौढ़ी के धनरूआ प्रखंड के उप प्रमुख प्रेम कुमार को रविवार की शाम जहरीले सांप ने डंस लिया. घटना गोविंदपुर बौरही पंचायत के हुलासचक गांव स्थित उनके घर के पास हुई. सांप के डंसने के बाद परिजन उन्हें तत्काल पटना स्थित पीएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां समय पर इलाज मिलने के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ. फिलहाल वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.
आपके शहर में
सांप को हटाने के दौरान डंसा
जानकारी के अनुसार, प्रेम कुमार रविवार की शाम अपने घर के बाहर ढलाई सड़क के पास खड़े थे. इसी दौरान झाड़ी की ओर से एक काला करैत सांप उनके पैर के पास पहुंच गया. प्रेम कुमार ने सांप को हटाने का प्रयास किया, इसी दौरान सांप ने उनके पैर में डंस लिया. घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गयी.
समय पर अस्पताल पहुंचने से बची जान
सांप के डंसने के तुरंत बाद परिजन बिना देर किये प्रेम कुमार को इलाज के लिए पीएमसीएच लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया. इलाज के बाद उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने लगा. प्रेम कुमार ने बताया कि सांप को हटाने के दौरान ही उसने पैर में डंस लिया था. समय पर अस्पताल पहुंचने और उपचार शुरू होने से अब उनकी स्थिति बेहतर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए