युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jul 2024 12:30 AM
नुरुद्दीनपुर गांव में शनिवार की सुबह सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया.
खुसरूपुर. थाना क्षेत्र के नुरुद्दीनपुर गांव में शनिवार की सुबह सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. शव की पहचान दनियांवा थाना क्षेत्र के कोहावां निवासी स्व नरेश सिंह यादव के पुत्र छोटे लाल यादव उर्फ छोटे सिंह (32 वर्ष) के रूप में की गयी है. घटना की सूचना पर खुसरूपुर थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार व फतुहा डीएसपी-2 पंकज कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज आगे की कार्रवाई में जुट गयी. वैसे घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. बताया जाता है कि शनिवार की सुबह गाव के रास्ते से राहगीर गुजर रहे थे, तभी लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी. देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी. मृतक के चचेरे भाई मंगल यादव ने बताया कि शुक्रवार की शाम 4 बजे छोटे सिंह अपने घर से बाजार जाने के लिए निकला था, लेकिन काफी समय बीतने के बाद वह घर लौटकर नहीं आया तो परिजन को चिंता सताने लगी. परिजनों ने काफी खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चल सका. परिजनों का यह भी कहना है कि तीन माह पूर्व पड़ोसी से गली विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था जिसमें जान से मारने की धमकी मिली थी. परिजनों को आशंका है कि किसी ने उसे मार कर सड़क किनारे फेंक दिया है. वहीं जानकारों की माने तो मृतक को शराब पीने की भी लत थी. बहरहाल सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पायेगा. खबर लिखे जाने तक परिजनों ने घटना की प्राथमिकी नहीं दी थी. इस मामले में खुसरूपुर थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटेगी. पुलिस घटना की हर बिंदुओं पर जांच करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










