डीएवी : बच्चों में दिखी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की झलक

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन

इइडीपी फाउंडेशनल विंग में ‘यूनिटी इन डायवर्सिटी’ विषय पर छोटे बच्चों द्वारा भव्य, रंगारंग व प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

डीएवी पब्लिक स्कूल, बीएसइबी कॉलोनी, पटना के इइडीपी फाउंडेशनल विंग में ‘यूनिटी इन डायवर्सिटी’ विषय पर छोटे बच्चों द्वारा भव्य, रंगारंग व प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराते हुए उनमें राष्ट्रीय एकता व आपसी सद्भाव की भावना का विकास करना था. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भारत के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य, लोकगीत, खान-पान व सांस्कृतिक परंपराओं को अत्यंत आकर्षक रूप से प्रस्तुत किया. क्षेत्रीय अधिकारी एसके झा ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना से परिचित कराते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बाल्यावस्था से ही बच्चों में राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक समझ तथा सामाजिक समरसता के संस्कार विकसित करते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन