बिहार के इस जिले को मिली नई रेल लाइन और एम्स स्टेशन की सौगात, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Jul 2025 8:13 PM
अश्विनी वैष्णव के साथ सांसद शांभवी
Bihar News: दरभंगा में बन रहे एम्स अस्पताल के पास अब यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दरभंगा एम्स के समीप नए एम्स स्टेशन के निर्माण की घोषणा करते हुए इसे क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात बताया.
Bihar News: बिहार का समस्तीपुर रेलवे मंडल जल्द ही विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा. सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समस्तीपुर में कई नई परियोजनाओं की घोषणा की और मौजूदा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. इस अवसर पर उन्होंने समस्तीपुर रेलवे मंडल कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर विस्तृत योजना प्रस्तुत की.
समस्तीपुर से दरभंगा तक दोहरीकरण और नई रेल लाइन
रेल मंत्री ने बताया कि लहेरियासराय-सहरसा (110 किमी) और लहेरियासराय-मुजफ्फरपुर (67 किमी) के बीच नई रेल लाइन बिछाने की तैयारी है. इसके साथ ही हसनपुर-सकरी रेल परियोजना को तेज़ी से पूरा करने और समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के दोहरीकरण को प्राथमिकता देने की बात कही. दरभंगा एम्स के पास नए एम्स स्टेशन के निर्माण की घोषणा भी की गई, जिससे वहां आने-जाने वाले मरीजों और यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी.
कर्पूरीग्राम को दी 18.33 करोड़ की परियोजनाएं
कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि रहे कर्पूरीग्राम स्टेशन के विकास के लिए रेल मंत्री ने करीब 18.33 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं में शामिल हैं:
- 6.66 करोड़ की लागत से दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप, ब्रेल साइनेज, और विशेष टॉयलेट
- 1 करोड़ की लागत से स्टेशन पर IP आधारित डिजिटल निगरानी प्रणाली (CCTV कैमरा)
- 4.57 करोड़ की लागत से फुटओवर ब्रिज का निर्माण (नवगछिया, बरौनी, सेमापुर और कुरसेला में भी इसी राशि से निर्माण)
- 4.57 करोड़ की लागत से स्टेशन तक एप्रोच रोड का चौड़ीकरण
- 15 करोड़ की लागत से प्रस्तावित रेल अंडरपास
- 7.92 लाख की लागत से सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट्स
यात्रियों की सुविधा के लिए ओपन एयर वेटिंग हॉल, जिसमें Wi-Fi, शुद्ध पानी, आरामदायक सीटें, इलेक्ट्रिक पंखे, चार्जिंग पॉइंट और फूड स्टॉल होंगे.
समस्तीपुर मंडल को मिलेगी नई पहचान
रेल मंत्री ने कहा कि यह प्रयास समस्तीपुर मंडल को विश्वस्तरीय रेलवे सुविधा में तब्दील करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. सांसद शांभवी, कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर, और अन्य स्थानीय नेताओं की उपस्थिति में उन्होंने बताया कि लाइट ओवरब्रिज और यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी ताकि बढ़ती आबादी को आवागमन में परेशानी न हो.
Also Read: बिहार के फेमस ‘स्नेक मैन’ को वैशाली में कोबरा ने काटा, मौत का Live Video आया सामने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










