दानापुर में बाढ़ का कहर, घरों में पानी घुसा तो पलायन को मजबूर हुए ग्रामीण, दियारा के 50 परिवारों ने बलदेव स्कूल में ली शरण

Updated:
विज्ञापन

शिविर में ठहरे लोग

Danapur Flood Relief Camp : दियारा क्षेत्र में बाढ़ का कहर जारी है, जिसके चलते कई गांवों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है. करीब 50 परिवार अपने मवेशियों के साथ राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं. अधिकारियों ने शिविरों का निरीक्षण कर पीड़ितों की समस्याएं सुनी हैं.

विज्ञापन

Danapur Flood Relief Camp : दियारा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों के करीब 50 परिवारों ने बलदेव स्कूल स्थित राहत शिविर सह सामुदायिक किचन में अस्थायी रूप से शरण ली है. घरों में तीन से चार फीट तक पानी घुसने के बाद लोग परिवार और पशुओं के साथ राहत शिविर पहुंच रहे हैं. शुक्रवार की सुबह एसडीओ वीरूपाक्ष विक्रम सिंह, डीसीएलआर प्रवीण चंदन और सीओ दिलीप कुमार गुप्ता ने राहत शिविर का निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.

आपके शहर में

विज्ञापन
शिविर में खाने खाते बच्चे
शिविर में खाने खाते बच्चे

तीन दिनों से घरों में घुसा है बाढ़ का पानी

बाढ़ पीड़ित शंभू राय ने बताया कि पिछले तीन दिनों से दियारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी फैला हुआ है. घर में तीन से चार फीट तक पानी घुस जाने के बाद शुक्रवार को किराये पर नाव लेकर वह पूरे परिवार और पशुओं के साथ राहत शिविर पहुंचे. उन्होंने बताया कि सरकारी नाव उपलब्ध नहीं होने के कारण किराये की नाव से पशुओं को भी साथ लेकर गंगा पार करनी पड़ी.

शंभू राय ने बताया कि राहत शिविर में भोजन की व्यवस्था की जा रही है और पशुओं के लिए चारा भी उपलब्ध कराया जा रहा है. उनके अनुसार, शिविर में करीब एक सौ पशुओं के साथ बाढ़ पीड़ितों ने शरण ली है.

जांच करते अधिकारी
जांच करते अधिकारी

राहत शिविर में मेडिकल टीम भी तैनात

बलदेव स्कूल राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचन संचालित किया जा रहा है. इसके अलावा मेडिकल टीम समेत अन्य टीमों की भी तैनाती की गयी है. एसडीओ ने निरीक्षण के दौरान शिविर में भोजन, शौचालय और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली.

एसडीओ वीरूपाक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की ओर से पशुओं के लिए चारे की समस्या बतायी गयी है. इस पर प्रखंड पशुपालन अधिकारी को पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि सामुदायिक किचन और शौचालय की व्यवस्था स्वच्छ है तथा शिविर में मेडिकल टीम तैनात है.

अधिकारियों ने बाढ़ पीड़ितों से सुनी समस्याएं

शुक्रवार की सुबह एसडीओ वीरूपाक्ष विक्रम सिंह, डीसीएलआर प्रवीण चंदन और सीओ दिलीप कुमार गुप्ता ने राहत शिविर का जायजा लिया. अधिकारियों ने शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और जल्द समाधान का आश्वासन दिया.

बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि दियारा क्षेत्र के बड़ा कासीमचक, छोटा कासीमचक, हरशामचक समेत आसपास के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. इन गांवों के करीब 50 परिवार राहत शिविर में पहुंच चुके हैं.

पशुओं के चारे की व्यवस्था की मांग

बाढ़ के कारण लोगों के साथ-साथ पशुपालकों के सामने पशुओं को सुरक्षित रखने और उनके चारे की व्यवस्था करने की चुनौती बनी हुई है. बाढ़ पीड़ितों ने शिविर में पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध कराने की मांग की है. प्रशासन की ओर से चारे की व्यवस्था के लिए प्रखंड पशुपालन अधिकारी को निर्देश दिया गया है.

भाजपा नेता और पूर्व जिला पार्षद ने भी लिया हाल

भाजपा नेता भाई सनोज यादव ने भी राहत शिविर पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनका हाल जाना. वहीं, पूर्व जिला पार्षद ओम प्रकाश यादव ने डीएम, एसडीओ और सीओ से राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है.

Also Read : बख्तियारपुर में 20 लाख की हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैला था नेटवर्क, STF ने किया खुलासा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन