बख्तियारपुर में 20 लाख की हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैला था नेटवर्क, STF ने किया खुलासा
गिरफ्तारी की सांकेतिक तस्वीर
Bakhtiyarpur Heroin Seized : बिहार एसटीएफ और पटना जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई में बख्तियारपुर से 20 लाख की हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार हुए हैं. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, मोबाइल और नकदी बरामद की है.
Bakhtiyarpur Heroin Seized : बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और पटना जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन, पांच मोबाइल फोन और 23,870 रुपये नकद बरामद किये हैं. बरामद हेरोइन की बाजार कीमत करीब 20 लाख रुपये बतायी गयी है.
आपके शहर में
3 सितंबर को हुई थी छापेमारी
पुलिस के अनुसार, तीन सितंबर को विशेष टीम ने बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की थी. कार्रवाई के दौरान चार आरोपितों को पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र निवासी विकास राज उर्फ कल्लू, समस्तीपुर के पटोरी थाना क्षेत्र निवासी अरविंद कुमार, वैशाली के बिदुपुर निवासी चंदन कुमार और भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी गुड़िया देवी के रूप में हुई है.
मामले में बख्तियारपुर थाने में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के साथ उनके नेटवर्क और आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है.
असम से लाते थे हेरोइन और कोडीन की खेप
एसटीएफ के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपित एक संगठित गिरोह से जुड़े हैं. पुलिस का कहना है कि यह गिरोह पिछले कई वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय है.
जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य असम के दीमापुर से हेरोइन और कोडीन की खेप लेकर बिहार पहुंचते थे. इसके बाद बिहार के अलग-अलग जिलों में मादक पदार्थों की सप्लाई की जाती थी.
कई राज्यों तक फैले नेटवर्क की जांच
एसटीएफ के अनुसार, इस गिरोह का नेटवर्क बिहार और असम समेत कई राज्यों तक फैला होने की बात सामने आयी है. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और बिहार के किन-किन जिलों में इसकी सप्लाई की जाती थी.
पुलिस गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है. इसके साथ ही बरामद मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर गिरोह से जुड़े लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.
100 ग्राम हेरोइन समेत क्या-क्या बरामद
संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपितों के पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है. पुलिस के मुताबिक इसकी बाजार कीमत करीब 20 लाख रुपये है. इसके अलावा पांच मोबाइल फोन और 23,870 रुपये नकद भी बरामद किये गये हैं.
Also Read : पटना : दनियावां में तटबंध टूटा, हजारों एकड़ धान की फसल डूबी, आक्रोशित किसानों ने SH-78 किया जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए