Bihar: दोस्ती, वीडियो चैट और फिर ब्लैकमेलिंग, सोशल मीडिया पर युवा से अधेड़ तक हो रहे सेक्सटॉर्शन का शिकार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Aug 2022 7:00 AM

विज्ञापन

सेक्सटॉर्शन में लोगों से पहले सोशल मीडिया मसलन फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर व अन्य एप के मायम से साइबर बदमाश पहले दोस्ती करते हैं और व्हाट्सअप नंबर तक ले लेते हैं. फिर ऑनलाइन सेक्स का ऑफर करते हैं. जिसमें युवा से लेकर अधेड़ तक हामी भर देते हैं और फिर कहानी यहीं से शुरू होती है.

विज्ञापन

इंटरनेट मीडिया जालसाजी का एक बड़ा जरिया बन चुका है. स्मार्ट फोन ने जहां युवाओं से लेकर बुजुर्गों को सोशल मीडिया की लत लगा दी है. वहीं गिरोह अब इसे अपने जालसाजी के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. साइबर बदमाशों ने समय के साथ अपने जालसाजी करने के ट्रेंड को बदला है और इसमें फंस कर लोगों ने लाखों रुपये गंवा दिये. अब साइबर बदमाशों के नये ट्रेंड के रूप में सेक्सटॉर्शन हैं.

सोशल मीडिया पर होती है दोस्ती 

सेक्सटॉर्शन में लोगों से पहले सोशल मीडिया मसलन फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर व अन्य एप के मायम से साइबर बदमाश पहले दोस्ती करते हैं और व्हाट्सअप नंबर तक ले लेते हैं. फिर ऑनलाइन सेक्स का ऑफर करते हैं. सेक्स ऐसा मसला है, जिसमें युवा से लेकर अधेड़ तक हामी भर देते हैं और फिर कहानी यहीं से शुरू होती है.

स्क्रीन शॉट के माध्यम से ब्लैकमेलिंग

ऑनलाइन सेक्स के दौरान साइबर बदमाश सामने के व्यक्ति को भी नग्न रहने को कहती है और फिर स्क्रीन शॉट ले ली जाती है. इसके बाद उसी स्क्रीन शॉट के माध्यम से ब्लैकमेलिंग का धंधा शुरू होता है और नहीं देने पर केस में फंसा देने के साथ ही समाज में सोशल मीडिया के माध्यम से बदनाम करने की धमकी दी जाती है.

बदनामी के डर से कर देते हैं मांगों को पूरा 

अधिकांश व्यक्ति समाज में बदनामी के डर से उनकी मांगी गयी रकम उनके खाते में डाल देते हैं. लेकिन साइबर बदमाशों की मांग यहीं पर नहीं रुकती है, बल्कि उनकी डिमांड बढ़ जाती है. अगर आपने देने से इंकार कर दिया तो फिर साइबर बदमाशों का ही कोई आदमी कॉल कर अपने आप को दिल्ली पुलिस, मुंबई पुलिस, सीबीआइ आदि का स्टाफ बन कर बात करता है और बताया है कि आपके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. इसलिए वे मांगी गयी रकम देकर समझौता कर लें.

सुंदर लड़कियों की फोटो देख फ्रेंड रिक्वेस्ट कर लेते हैं स्वीकार

साइबर बदमाशों ने फर्जी नाम व फोटो के आधार पर सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट बना रखा है. प्राेफाइल में सुंदर लड़की की फोटो होती है. वे जैसे ही किसी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं तो सामने वाला व्यक्ति उसे स्वीकार कर लेता है. फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही मैंसेजर पर मैसेज भेजने का काम आसान हो जाता है. इसके बाद मैंसेजर पर ही चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसा कर ऑनलाइन सेक्स का ऑफर देकर व्हाट्सअप नंबर भी हासिल कर लेते हैं.

Also Read: बिहार में अगले पांच दिन मॉनसून के रुठे रहने के आसार, IMD का पूर्वानुमान बढ़ा रहेगा दिन और रात का तापमान
ऐसे रहें सावधान

  • किसी भी अंजान फेसबुक आइडी का फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करें.

  • अपना फोन नंबर साझा या ऑडियो व वीडियो चैट अंजानों से नहीं करें.

  • इंटरनेट मीडिया पर किसी अंजान व्यक्ति जो नजदीकी बढ़ा रहा हो, उससे सावधान रहें.

  • अगर किसी तरह से फंस भी गये हैं तो उनकी मांगी गयी रकम न दें.

  • स्थानीय पुलिस को तुरंत मामले की जानकारी दें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन