बिहार की लड़की से जालंधर में दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर ले गया था आरोपी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Crime News: जालंधर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. जहां एक बिहार की लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है. आरोपी बिहार से युवती को बहला-फुसलाकर ले गया था. शहर के हंसराज स्टेडियम परिसर में घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

Crime News: पंजाब के जालंधर शहर के बीचोंबीच स्थित हंसराज स्टेडियम में एक 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी की पहचान बिहार निवासी मुकेश यादव के रूप में हुई है, जो अपने पिता के साथ स्टेडियम परिसर में ही रहता है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पीड़िता और आरोपी के बीच पहले से बातचीत चल रही थी. युवती पहले भी मुकेश के साथ जालंधर जा चुकी थी. लेकिन इस बार, 2 अप्रैल से 4 अप्रैल के बीच, जब वह दोबारा मुकेश के साथ बिहार से आई, तब स्टेडियम परिसर में ही उसके साथ दुष्कर्म की घटना घटी.

अस्पताल में चल रहा पीड़िता का मेडिकल टेस्ट

मामला तब उजागर हुआ जब किसी व्यक्ति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की और मुकेश को हिरासत में ले लिया. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण जालंधर के सिविल अस्पताल में कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने शहर में सुरक्षा और स्टेडियम परिसर में गतिविधियों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि कहीं इसमें और लोग तो शामिल नहीं थे.

Also Read: बिहार के इन तीन जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश का रेड अलर्ट, अगले तीन घंटे के लिए IMD की चेतावनी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन