भाकपा-माले आज मनायेगा राज्यव्यापी विरोध दिवस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
भाकपा-माले आज मनायेगा राज्यव्यापी विरोध दिवस
विज्ञापन
पटना : भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल एवं मिथिलांचल के पार्टी प्रभारी धीरेंद्र झा ने संयुक्त रूप बयान जारी कर कहा है कि मधुबनी नगर थाने के अंतर्गत तीन जून को दलित व गरीबों पर संगठित हमला किया गया.
विज्ञापन
इसमें 30 वर्षीय ललन पासवान की हत्या कर दी गयी. वहीं, कई लोग घायल भी हुए हैं. इस विरोध में पार्टी शुक्रवार को राज्य भर में विरोध दिवस आयोजित करेगी. माले जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण के नेतृत्व में एक जिलास्तरीय जांच दल ने घटनास्थल का दौरा किया और घायलों के इलाज की उचित व्यवस्था कराने की मांग की. जल्द ही भाकपा-माले की राज्य टीम भी जायेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन