बाढ़ के बीच भाजपा के सेवा संकल्प अभियान को लेकर माले ने उठाए सवाल, कहा- पीड़ितों को राहत देना सरकार की प्राथमिकता हो

Updated:
विज्ञापन

भाकपा माले का झंडा और इनसेट में सचिव कुणाल की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna News : बिहार भीषण बाढ़ से जूझ रहा है, लाखों लोग प्रभावित हैं. ऐसे में भाकपा माले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की आलोचना की है. पार्टी ने बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत और पुनर्वास की मांग की है.

विज्ञापन

Patna News : भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे संकल्प सेवा अभियान और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि बिहार इस समय भीषण बाढ़ की त्रासदी से गुजर रहा है और लाखों लोग प्रभावित हैं. कई परिवार बेघर होकर राहत और मदद की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों की स्थिति का हवाला देकर उठाए सवाल

कुणाल ने आरोप लगाया कि एक ओर बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त राहत और मुआवजा देने की जरूरत है, वहीं दूसरी ओर सेवा संकल्प अभियान के तहत दीए जलाने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब बाढ़ प्रभावित परिवारों के घरों में अंधेरा और चूल्हे ठंडे हों, तब उत्सव मनाने का औचित्य नहीं है.

Also Read : नवजात के गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, बिहार थानाध्यक्ष को जिले से बाहर स्थानांतरित करने का आदेश, साल में ऐसे 14,000 से ज्यादा मामले

भोजन, दवा और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था की मांग

माले ने सरकार से मांग की है कि आयोजनों के बजाय बाढ़ पीड़ितों की मदद को प्राथमिकता दी जाए. पार्टी ने प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, दवा, सुरक्षित आश्रय और पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है. साथ ही बाढ़ की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया है.

Also Read : बक्सर: पोस्टमार्टम हाउस में शव को पैर पकड़कर घसीटने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन