पटना: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए माले का अभियान, फुलवारी में लोगों से जुटाया राहत कोष

Updated:
विज्ञापन

मांग करते माले के नेता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाकपा माले ने फुलवारी शरीफ में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत कोष संग्रह अभियान चलाया है. पार्टी ने सरकार पर राहत वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया है. प्रभावितों तक मदद पहुंचाने की मांग की गई है.

विज्ञापन

Patna News : नेपाल और बिहार में आयी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भाकपा माले की ओर से फुलवारी शरीफ में राहत कोष संग्रह अभियान चलाया गया. भाकपा माले के प्रखंड सचिव गुरदेव दास के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फुलवारी शरीफ के आम नागरिकों और दुकानदारों से राहत कोष के लिए सहयोग राशि संग्रह की. अभियान में साधु सरन प्रसाद, देवी लाल पासवान, सरीफा मांझी और भोला चौधरी मौजूद रहे.

विज्ञापन

प्रभावित परिवारों की मदद की अपील

प्रखंड सचिव गुरदेव दास ने कहा कि नेपाल और बिहार में आयी बाढ़ ने बड़ी संख्या में लोगों का सबकुछ तबाह कर दिया है. आपदा की इस घड़ी में भाकपा माले प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद के लिए लोगों से सहयोग की अपील कर रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से राहत कोष संग्रह के साथ बाढ़ पीड़ितों की मदद का संकल्प लिया गया है.

राहत वितरण में अनियमितता का आरोप

गुरदेव दास ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार बाढ़ की समस्या के स्थायी निदान और प्रभावित लोगों तक उचित राहत पहुंचाने में विफल रही है. उन्होंने दावा किया कि बाढ़ राहत के नाम पर पुरानी सूची के आधार पर राहत वितरण में अनियमितता की शिकायतें सामने आ रही हैं.

पुनपुन में फर्जी नाम होने का दावा

उन्होंने बताया कि पुनपुन में जांच के दौरान राहत सूची में बड़े पैमाने पर फर्जी नाम शामिल होने की शिकायत सामने आयी है. फुलवारी शरीफ में भी राहत सूची को लेकर इसी तरह की स्थिति होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वास्तविक बाढ़ पीड़ितों के नाम कम हैं, जबकि सूची में कथित रूप से फर्जी नाम शामिल किये गये हैं.

पीड़ितों तक राहत पहुंचाने की मांग

गुरदेव दास ने पूरे मामले की जांच कराने और वास्तविक बाढ़ प्रभावित परिवारों की पहचान कर उन्हें राहत उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में राहत वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता मिल सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन