Bihar Cricket Stadium: पटना में बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, टेंडर को लेकर आई बड़ी खबर

Published by : Preeti Dayal Updated At : 03 Jul 2025 10:17 AM

विज्ञापन

Bihar Cricket Stadium (सांकेतिक फोटो)

Bihar Cricket Stadium: बिहार में देश का दूसरा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने वाला है, जिसकी लागत करीब 500 करोड़ रुपये होगी. निर्माण कार्य इसी साल के अगस्त महीने से शुरू हो जाएगा, जिसके लिए जल्द ही टेंडरिंग की प्रक्रिया भी खत्म हो जाएगी.

विज्ञापन

Bihar Cricket Stadium: बिहार के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जल्द ही शामिल होने वाली है. बिहार में देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडयम बनने वाला है, जिसकी लागत करीब 500 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह क्रिकेट स्टेडियम बेहद ही शानदार होगा और तमाम तरह के सुविधाओं से लैस होगा. बता दें कि, इस स्टेडियम का निर्माण कहीं और नहीं बल्कि राजधानी पटना में किया जाएगा. जी हां, मोइनुल-हक स्टेडियम का नवनिर्माण किया जाएगा. नवनिर्माण के बाद यह स्टेडियम गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम माना जाएगा.

3 सालों में पूरा करने का लक्ष्य

खबर की माने तो, मोइनुल-हक स्टेडियम का निर्माण कार्य अगस्त 2025 में ही शुरू कर दिया जाएगा. टेंडर को लेकर खबर सामने आई है कि, टेंडरिंग की प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में पहुंच गई है. इस स्टेडियम का निर्माण 3 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इस शानदार स्टेडियम की क्षमता 40 हजार होगी, जिसमें आईसीसी और बीसीसीआई के सभी मानकों के अनुरूप अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. जानकारी के मुताबिक, स्टेडियम परिसर को बहुउद्देशीय बनाया जाएगा. यानी कि, यह सिर्फ एक खेल का मैदान नहीं बल्कि साथ ही साथ एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनकर लोगों के बीच उभरेगा.

इन सुविधाओं से होगा लैस…

मोइनुल-हक स्टेडियम के सुविधाओं की बात करें तो, परिसर में दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान तैयार होंगे. जिनमें खिलाड़ियों के लिए जिम, ड्रेसिंग रूम, स्पा, प्रैक्टिस नेट, वीडियो विश्लेषण सुविधा, हॉस्टल, इनडोर प्रैक्टिस एरिया, सेमिनार हॉल और फाइव स्टार होटल भी होगा. इतना ही नहीं, बैडमिंटन के साथ वॉलीबॉल कोर्ट, क्लब हाउस के जैसे अन्य सुविधाएं मौजूद रहेंगी. खबर की माने तो, स्टेडियम के पूरी तरह बन जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के साथ-साथ आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट भी यहां आयोजित किए जाएंगे. इसके रखरखाव पर हर साल लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद जताई गई है.

Also Read: खगड़िया-पूर्णिया के बीच फोरलेन होगी सड़क, भागलपुर-सहरसा समेत इन आठ जिलों को होगा बड़ा फायदा…

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन