Coronavirus in Bihar, Updates : बिहार में कोरोना से अब तक छह की मौत, पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 696 हुई
Author Rajat kumar
Updated:
विज्ञापन
बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. वहीं इस बीच राज्य में कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गयी है. इसके साथ ही प्रदेश में मृतकों की कुल संख्या छह हो चुकी है. मृतक दिल्ली से बिहार आया था, जिसे लौटने के बाद क्वारंटाइन किया गया था. रविवार को राज्य में ताजा जानकारी के अनुसार आज कुल 85 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है, जिससे राज्य में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 696 हो गयी है. वहीं पटना और किशनगंज में संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ने लगा है. दोनों जगहों से मामलों में इजाफा फिर से लगातार हो रहा है. इधर, पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने की संख्या भी बढ़ रही है. राज्य के विभिन्न अस्पतालों से संक्रमित होने वाले अब तक 318 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गये हैं. बिहार में 54 फीसदी संक्रमित मरीज ठीक हो कर घर लौट चुके है. इस महामारी का प्रसार राज्य के 37 जिलों तक हो चुका है. केवल एक जिला ही इसकी जद से दूर हैं.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Rajat Kumar
Media Person. Five years of experience working in digital media doing videos and writing content. Love to do ground reporting.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें
3