अप्रैल तक पूरा हो जायेगा मीठापुर-महुली एलिवेटेड सड़क का निर्माण

Published by : Mithilesh kumar Updated At : 22 Mar 2025 1:30 PM

विज्ञापन

अप्रैल तक पूरा हो जायेगा मीठापुर-महुली एलिवेटेड सड़क का निर्माण

विज्ञापन

:: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायक आवास परिसर का लिया जायजा, :: मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने का दिया निर्देश

:: बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन (एनएच-31) के आरओबी का किया शुभारंभ

::जल्द मिलेगा 188 विधायकों को नया आवास,

संवाददाता,पटना

बिहार के 188 विधायकों को जल्द ही राजधानी में नया सरकार आवास मिल जायेगा.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को विधायक एवं विधान पार्षद आवास परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस नये आवास परिसर में विधान पार्षदों के लिये बनाये गये 75 फ्लैट उन्हें आवंटित कर दिया गया है. विधायकों के लिए 246 फ्लैट बनाए जा रहे हैं, जिसमें से 88 फ्लैट विधायक को आवंटित किये गये हैं. बचे हुए 188 फ्लैटों का निर्माण दो महीने में पूर्ण कर लिया जाएगा. इस आवासीय परिसर में कैंटिन, कम्युनिटी हॉल, गेस्ट हाउस की सुविधा भी होगी.मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित एमएलए फ्लैट के निचले और ऊपरी तल के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया. परिसर के अंदर के रास्ते को ठीक रखने, साफ-सफाई की व्यवस्था और परिसर में वृक्षारोपण भी कराएं। निर्माणाधीन कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया.

11 किलोमीटर लंबी मीठापुर-महुली एलीवेटेड सड़क का अप्रैल में हो जायेगा पूरा निर्माण

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मीठापुर-महुली पथ का जायजा लिया. इस दौरान बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल ने मुख्यमंत्री को बताया कि मीठापुर-महुली पथ की लंबाई 11 किमी है. इसके बचे हुए निर्माण कार्य को अप्रैल माह तक पूरा कर लिया जायेगा. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मीठापुर फ्लाईओवर रोटरी तथा मीठापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थल निरीक्षण किया.

पटना तथा पटना के बाहर जाने वाले लोगों को भी काफी सुविधा होगी.

उन्होंने अधिकारियों को एलिवेटेड मीठापुर पुल का तथा नीचे के बचे हुए पथ के कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने का निर्देश दिया. कहा कि इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी, बाईपास जाम से भी लोगों को मुक्ति मिलेगी. पटना तथा पटना के बाहर जाने वाले लोगों को भी काफी सुविधा होगी.

पटना-गया पुरानी सड़कपर पुनपुन घाट जाने वाली सड़क होगी

दुरुस्त

मुख्यमंत्री ने पटना-गया पुराने पथ के चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया. पुनपुन तीनमुहानी के पास रुककर मुख्यमंत्री ने स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां से पुनपुन घाट तक जाने के लिए एलिवेटेड सड़क का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें. साथ ही लक्ष्मण झूला का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा करने को कहा. उन्होंने कहा कि हमारा इस क्षेत्र से पुराना लगाव है.इस क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधित्व करने का मुझे मौका मिला है. मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित लोगों से मिलकर उनका हाल चाल जाना.

बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन (एनएच-31) के आरओबी का शुभारंभ, मोकामा आने जाने वालों को होगी सुविधा

मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन (एनएच-31) के आरओबी का शुभारंभ किया.मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बख्तियारपुर से मोकामा आने जाने वाले लोगों को और सहूलियत होगी. साथ ही पटना से उत्तर बिहार जाने वाले लोगों का आवागमन सुगम होगा और समय की बचत होगी.

बख्तियारपुर-ताजपुर पथ का निर्माण तेजी से होगा

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पथ का निरीक्षण किया और इसे तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mithilesh kumar

लेखक के बारे में

By Mithilesh kumar

Mithilesh kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन