दिल्ली दौरे से लौटे CM सम्राट चौधरी, पटना पहुंचते ही नीतीश कुमार से की मुलाकात, जानिए क्या हुई बातचीत
पटना में नीतीश कुमार से मिले सीएम सम्राट
Samrat Choudhary: दिल्ली दौरे से लौटते ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीधे पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पहुंचे. दोनों नेताओं के बीच बिहार के विकास, दिल्ली में हुई अहम बैठकों और MLC चुनाव को लेकर चर्चा हुई.
Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली से पटना लौट आए हैं. दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री सीधे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पहुंचे. दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक मुलाकात हुई. बताया जा रहा है कि दिल्ली में हुई बैठकों और बिहार से जुड़े मुद्दों पर दोनों के बीच चर्चा हुई. इसके अलावा MLC चुनाव को लेकर भी बातचीत हुई.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले मुख्यमंत्री
शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस दौरान बिहार के विकास और राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी बातचीत की.

बिहार कैडर के IAS-IPS अधिकारियों के साथ बैठक
दिल्ली में गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री ने बिहार कैडर के IAS और IPS अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधारों पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ‘विकसित बिहार’ का सपना सिर्फ सरकार के प्रयासों से पूरा नहीं होगा. इसके लिए प्रशासनिक तंत्र की सक्रिय भागीदारी जरूरी है. उन्होंने अधिकारियों से पारदर्शी व्यवस्था बनाने और योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की.

निवेश और बेहतर गवर्नेंस पर हुई चर्चा
सूत्रों के अनुसार बैठक में बिहार में निवेश बढ़ाने, प्रशासनिक सुधार और बेहतर गवर्नेंस मॉडल को लेकर भी चर्चा हुई. सरकार राज्य में निवेश फ्रेंडली माहौल बनाने पर जोर दे रही है. IAS-IPS अधिकारियों के साथ बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने गुरुवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भी मुलाकात की थी. करीब आधे घंटे चली इस मुलाकात में बिहार के विकास और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई.

Also Read: बिहार के मदरसा और संस्कृत स्कूलों की होगी जांच, फर्जी संस्थानों पर लगेगा ताला, शिक्षा मंत्री का ऐलान
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए