CM Nitish Kumar: मुजफ्फरपुर में सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा की देखिए तस्वीरें, जीविका दीदियों से की बात, रिव्यू मीटिंग भी

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुजफ्फरपुर पहुंचे. यहां उन्होंने 850 करोड़ की सौगात लोगों को दी. यात्रा से जुड़ी कई तस्वीरों में देखा गया कि उन्होंने जीविका दीदियों से बातचीत की. साथ ही अलग-अलग योजनाओं को लेकर रिव्यू मीटिंग भी किया.

विज्ञापन

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज मुजफ्फरपुर जिले में पहुंची. यहां सीएम नीतीश के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, विजय चौधरी और रामकृपाल यादव भी मौजूद रहे. सीएम नीतीश के स्वागत में कई नेता हाथ में गुलाब का फूल लेकर खड़े थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जिले को 850 करोड़ रुपए की सौगात दी. समृद्धि यात्रा से जुड़ी कई तस्वीरों में देखा गया कि सीएम नीतीश ने रोड इंस्पेक्शन, स्टॉल का इंस्पेक्शन करने के साथ अलग-अलग योजनाओं का उद्घाटन किया.

सीएम नीतीश ने जीविका दीदियों से बातचीत की और तमाम जानकारियां ली. मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने योजनाओं को लेकर मंत्री और अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग भी किया.

जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश की योजनाओं में सिक्स लेन रोड, गांव की सड़कें, बाइपास रोड, हेल्थ केयर सर्विस, पुल, 520 बेड का अति पिछड़ा बालिका हॉस्टल, 32 पंचायत सरकार भवन के साथ और भी कई योजनाएं शामिल हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 जनवरी को वैशाली जिले में जायेंगे. इसके बाद समृद्धि यात्रा का दूसरा फेज 27 जनवरी शुरू होगा, इस दौरान मुख्यमंत्री तीन जिलों का दौरा करेंगे और विकास कार्यों की प्रगति को लेकर रिव्यू मीटिंग करेंगे.

Also Read: Bihar News: अमृत भारत एक्सप्रेस से कटे दो लड़के, रेलवे ट्रैक के पास बना रहे थे रील

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन