Patna में ट्रेवल एंड टूरिज्म फेयर का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन, पर्यटन को मिलेगी नई दिशा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 22 Oct 2024 4:19 PM
Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में मंगलवार को दो दिवसीय ट्रैवेल एंड टूरिज्म फेयर का उद्घाटन किया.
Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित ज्ञान भवन में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित ट्रैवल एण्ड टूरिज्म फेयर-2024 का फीता काटकर उद्घाटन किया. उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने ट्रैवल एण्ड टूरिज्म फेयर में लगाये गये विभिन्न प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और संबंधित उत्पाद/ सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली. पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया. इस अवसर पर केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उत्तराखण्ड के पर्यटन, सांस्कृतिक एवं सिंचाई मंत्री सतपाल जी महाराज, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा, पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह सहित पर्यटन विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित थे.

बिहार असीम संभावनाओं वाला प्रदेश
उद्घाटन के बाद सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि बिहार देश का टूरिज्म कैपिटल बन सकता है. धर्म ज्ञान और विज्ञान की भूमि रही बिहार आगे आने वाले दिनों में पर्यटन के क्षेत्र में देश का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है. उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार पर्यटन के क्षेत्र में बिहार का विकास करने हेतु तत्पर है. केंद्रीय बजट में गया जी बोध गया राजगीर और नालंदा को विकसित करने के योजना बनाई गई है.
उन्होंने कहा कि आज अनुभव आधारित पर्यटन का दौर है. दुनिया में पर्यटन का विकास उसी तर्ज पर किया जा रहा है, हमें भी अपने पर्यटन के प्रक्षेत्र को उसी हिसाब से विकसित करने की आवश्यकता है. केंद्र सरकार पर्यटन मित्र और पर्यटन दीदी की योजना के जरिए रोजगार प्रदान करने हेतु तत्पर है. उन्होंने कहा कि ढाई सौ बिलियन डॉलर के पर्यटन का वर्तमान क्षेत्र आगे आने वाले 5 सालों में 500 बिलियन डॉलर का हो जाएगा, इससे भारत के पर्यटन के क्षेत्र में विकास की संभावनाओं को पंख लगेंगे.

पर्यटन को समृद्ध करने की दिशा में काम जारी: नीतीश मिश्रा
बिहार के पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार सरकार पर्यटन के क्षेत्र के प्रदेश को लगातार समृद्ध करने की दिशा में काम कर रही है. हम सबने पर्यटन नीति बनाई है, जिससे इस क्षेत्र में निवेश की राह खोली है. माता जानकी की जन्मभूमि सीतामढ़ी का विकास कर रहे हैं. नालंदा, गया, बोधगया, राजगीर जैसे पर्यटन स्थल का सतत विकास माननीय मुख्यमंत्री जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है. हमने मेरा प्रखंड मेरा गौरव जिसी योजनाओं की शुरुआत की है जो ग्रामीण क्षेत्र के पर्यटन विकास में मील का पत्थर होगी. इसमें नए पर्यटन स्थलों पर आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जाएगा. केंद्र सरकार हमारे राज्य में पर्यटन के प्रक्षेत्र में योजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर रही है, जिससे हम योजनाएं तेजी से कार्यान्वित कर रहे हैं.

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि जब हम घुमक्कड़ होते हैं तो ज्ञान में वृद्धि होती है. बिहार आत्मज्ञान का केंद्र रहा है. यहां का भ्रमण करना अपने आप में आत्मज्ञान में अभिवृद्धि करने के समान है. नालंदा की गरिमा और पाटलिपुत्र का समृद्ध इतिहास बिहार को बेहतर पर्यटन स्थल बनाने के लिए परिपूर्ण है. कार्यक्रम में
पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने सभी गणमन अतिथियों का स्वागत किया और उन्होंने ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर को राज्य के पर्यटन उद्योग में बढ़ोत्तरी होने की दिशा में कारगर माध्यम बताया. उन्होंने कहा कि 17 राज्य और भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय यहां पर उपस्थित है जो दो दिनों तक लोगों को पर्यटन की बारीकियों से अवगत कराएंगे. कार्यक्रम में पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर पर्यटन निदेशक विनय कुमार राय, उप सचिव मति इंदु कुमारी, सहित अन्य वरीय अधिकारीगण एवं पर्यटन से जुड़े हुये संगठन और कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: Nawada में लापता हुए तीन भाई, 35 करोड़ की ठगी का आरोप, चारों ओर हड़कंप
Prashant Kishor: प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप, बोले- चुनाव लड़ने से रोक रहे बाहुबली और माफिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










