CM नीतीश कुमार ने किया PMCH के टावर-1 और 2 का लोकार्पण, पटना में 1117 बेड वाले अस्पताल की शुरुआत

Published by :Paritosh Shahi
Published at :03 May 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
CM Nitish

उद्घाटन करते सीएम नीतीश

CM Nitish Kumar Inaugurated PMCH: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन समारोह में आये अधिकारियों, चिकित्सकों और लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि PMCH का पुनर्विकास कार्य तीन चरणों में पूरा किया जाएगा.

विज्ञापन

CM Nitish Kumar Inaugurated PMCH: बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (PMCH) रिडेवलपमेंट प्रोग्राम के प्रथम चरण के अंतर्गत बने टावर-1 और टावर-2 में 1117 बेड वाले अत्याधुनिक अस्पताल भवन का उद्घाटन किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक और सुलभ बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी. उन्होंने कहा कि PMCH का यह नया स्वरूप सिर्फ इमारतों का विस्तार नहीं बल्कि एक बेहतर चिकित्सा व्यवस्था की नींव है.

मंत्री और अधिकारी के साथ सीएम नीतीश

आधुनिक सुविधाओं से लैस है

अधिकारियों ने बताया कि टावर-1 और टावर-2 अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. इन भवनों में भवन में 65 ऑटोमेटेड ICU बेड, 44 पोस्ट ICU बेड, 100 प्राइवेट रूम, 10 डिलक्स रूम और 2 एक्सक्लूसिव सुइट्स तैयार किए गए हैं, ताकि हर वर्ग के मरीज को बेहतर इलाज और सुविधा मिल सके. दोनों टावरों में अत्याधुनिक 10 ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड हैं, जिन्हें ₹160 करोड़ के हाई-टेक उपकरणों से लैस किया गया है.

सीएम नीतीश ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए राज्य सरकार ने जिला स्तर पर भी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के निर्माण का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है. बिहार के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिले इसके लिए डॉक्टरों की भर्ती, उपकरणों की उपलब्धता और अस्पतालों के रख-रखाव पर ध्यान दिया जा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

5500 करोड़ की लागत से पूरा होगा काम

PMCH पुनर्विकास का काम लगभग 5500 करोड़ रुपये से किया जायेगा. काम पूरा होने के बाद अस्पताल में कुल 5462 बेड की व्यवस्था होगी.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के इन जिलों में 5 और 6 मई को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन