Chirag Paswan: 'यह कतई बर्दाश्त के काबिल नहीं है', चिराग पासवान ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 19 Dec 2024 10:57 PM
Chirag Paswan Rahul Gandhi
Chirag Paswan Rahul Gandhi News: चिराग पासवान ने राहुल गांधी पर कहा कि सांसदों के बीच से वो जिस तरीके से धक्का देते हुए गए, यह उनके घमंड और गुरूर को दर्शाता है.
Chirag Paswan Rahul Gandhi News: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि राहुल गांधी ने संसद भवन के परिसर में जिस तरह का व्यवहार किया वो कतई बर्दाश्त के काबिल नहीं है. उन्होंने कहा, ‘आज का दिन लोकतंत्र और संसद की गरिमा को शर्मसार करने वाला रहा है. जिस तरीके से नेता विपक्ष ने माननीय सांसदों से व्यवहार किया, वह उनके अहंकार को दर्शाता है. यह कहीं से भी उचित नहीं है. संसद के प्रवेशद्वार पर वे प्रदर्शन कर रहे थे. अगर नेता विपक्ष चाहते तो बगल से भी निकल सकते थे, लेकिन सांसदों के बीच से जिस तरीके से वे धक्का देते हुए गए, यह उनके घमंड और गुरूर को दर्शाता है. बुजुर्ग और दलित सांसद को रौंदते हुए वे बीच से गए, दो सांसद अस्पताल में हैं. यह कतई बर्दाश्त के काबिल नहीं है.’
चिराग पासवान बोले- कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का अपमान किया
चिराग पासवान ने आगे कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को हमेशा अपमानित किया. ये वही कांग्रेस है, जिसने बाबा साहेब को चुनाव हरवाया. लंबे समय तक शासन के बावजूद बाबा साहब की एक तस्वीर तक संसद में लगवाना जरूरी नहीं समझा, जबकि इनके एक ही परिवार के तीन-तीन सदस्यों की तस्वीर संसद के सेंट्रल हॉल में लगी हुई थी. कांग्रेस ने तो बाबा साहेब को ‘भारत रत्न’ तक देना जरूरी नहीं समझा. ये लोग जो आज उनके सम्मान की चिंता कर रहे, वे बताएं कि उन लोगों ने बाबा साहेब को सम्मान देने के लिए क्या किया? विपक्ष के पास कोई मुद्दा बचा नहीं है. गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष की पोल खोलने का काम किया है
लालू यादव के बयान पर मचा घमासान
लालू यादव ने अमित शाह के बाबा साहेब पर दिए बयान को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अमित शाह पागल हो गए हैं. उन्हें बाबा साहेब अंबेडकर से नफरत है. हम उनके इस पागलपन की निंदा करते हैं. बाबा साहेब आंबेडकर महान शख्सियत हैं. उन्हें राजनीति छोड़ देनी चाहिए और इस्तीफा देकर चले जाना चाहिए. उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव राजनीतिक तौर पर एक चोर की तरह साबित हुए हैं, ऐसे लोग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को क्या बोलेंगे? लालू यादव बिहार के खजाने को चुराने वाले एक चोर हैं, जिसने चोरी करके बिहार के गरीबों का पैसा चुराने का काम किया. ये पंजीकृत अपराधी आज देश के गृह मंत्री को अपशब्द कहने का काम कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: Chirag Paswan लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, मोदी के हनुमान ने किया बड़ा ऐलान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










