पिकअप की ठोकर से बच्चे की गयी जान

Updated:
विज्ञापन

जेश नगर में पिकअप की ठोकर से 06 वर्षीय कार्तिक कुमार की जान चली गयी.

विज्ञापन

मोकामा. मरांची थाना अंतर्गत राजेश नगर में पिकअप की ठोकर से 06 वर्षीय कार्तिक कुमार की जान चली गयी. यह हादसा गुरुवार को हुआ. घटना के बाद एनएच 80 पर थोड़ी देर जाम लग गया. बताया जाता है कि सड़क किनारे महिलाएं वट सावित्री की पूजा कर रही थी. बच्चा पास में खड़ा था. अचानक बेलगाम पिकअप ने बच्चे को रौंद दिया. हादसे के बाद चालक वाहन को लेकर फरार हो गया. मौके पर मौजूद लोग बच्चे को स्थानीय अस्पताल ले गये, वहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया. बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया. वहीं घटना के जिम्मेदार चालक को पकड़ने की मांग करने लगे. पुलिस ने चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ. थानाध्यक्ष का कहना है कि गाड़ी की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाला जा रहा है. बच्चा सड़क किनारे खड़ा था, घर के लोग वट वृक्ष की पूजा कर रहे थे. उसी समय वाहन की ठोकर से बच्चा दूर जा गिरा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन