बिहार STF के चंदन कुमार ने रचा इतिहास, अफ्रीका के किलिमंजारो और मेरू पर्वत पर फहराया परचम

Updated:
विज्ञापन

Bihar STF Chandan Kumar

Bihar STF: चंदन कुमार ने 8 मई 2025 को तंजानिया स्थित पर्वत मेरू और 12 मई 2025 को किलिमंजारो (ऊंचाई 5,895 मीटर) पर विजय प्राप्त की. इस कठिन अभियान को उन्होंने विभागीय अनुमति प्राप्त कर अपने निजी प्रयासों और विशेष प्रशिक्षण के बल पर पूरा किया.

विज्ञापन

Bihar STF: बिहार विशेष कार्य बल पटना के पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार ने अपने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प से अफ्रीका की दो पर्वत चोटियों पर्वत मेरू और अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर सफल पर्वतारोहण कर बिहार पुलिस और एसटीएफ का मान बढ़ाया है. पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी मीडिया के साथ साझा की.

आपके शहर में

विज्ञापन

कौन है चंदन कुमार

चंदन कुमार वर्ष 2017 में सीधे नियुक्त पुलिस अवर निरीक्षक हैं. वे फरवरी 2022 में मोतिहारी से स्थानांतरित होकर विशेष कार्य बल, बिहार, पटना में पदस्थापित हुए. वर्ष 2024 में उन्होंने हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट, दार्जिलिंग से पर्वतारोहण का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया था.

पुलिस मुख्यालय का कहना है कि उनकी यह सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह बिहार पुलिस के साहसिक चेहरे को भी दर्शाती है. अफ्रीका की दुर्गम पर्वत श्रृंखलाओं को पार कर चंदन कुमार ने साबित कर दिया कि बिहार पुलिस के जवान चुनौतियों के सामने कभी नहीं झुकते.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: दाखिल- खारिज का आवेदन नहीं होगा खारिज, सिर्फ रखना होगा इन बातों का ख्याल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन