ePaper

हाइकोर्ट की महिला वकील समेत दो महिलाओं से छीनी चेन

Updated at : 23 Mar 2025 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
हाइकोर्ट की महिला वकील समेत दो महिलाओं से छीनी चेन

patna news: फुलवारीशरीफ. फुलवारी इलाके में अपराधियों ने दिनदहाड़े दो महिलाओं से चेन लूटकर पुलिस प्रशासन को चुनौती दे डाली. बाइक सवार बदमाशों ने महज कुछ मिनटों के अंदर अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं को निशाना बनाया. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ. फुलवारी इलाके में अपराधियों ने दिनदहाड़े दो महिलाओं से चेन लूटकर पुलिस प्रशासन को चुनौती दे डाली. बाइक सवार बदमाशों ने महज कुछ मिनटों के अंदर अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं को निशाना बनाया. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पहली घटना साकेत बिहार मोड़ पर हुई, जहां एक महिला ऑटो पकड़ने के लिए खड़ी थी तभी तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो बदमाश आये और उसके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गये. महिला ने स शोर मचाया लेकिन बाइक सवार तेजी से उस इलाके से निकलकर दूसरे इलाके में वारदात को अंजाम देने पहुंच गये. इसके महज दो मिनट बाद, वहीं बदमाश खोजा इमली इलाके में पहुंचे और वहां से मंदिर से लौट रही पटना हाइकोर्ट की महिला वकील श्वेता कुमारी के गले से करीब तीन लाख रुपये की सोने की चेन झपटकर भाग निकले. स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है की फुलवारीशरीफ इलाके में लगातार चेन स्नेचिंग की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन से रोक पाने में बिल्कुल ही नाकाम रहा है. पुलिस के लोग जहां-तहां गाड़ी लगाकर सुस्ताते रहते हैं और अपराधी आराम से दिन से लेकर रात तक लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया घटना के बाद पीड़ित महिलाओं ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश तेज रफ्तार बाइक पर सवार थे, जिससे लोग उन्हें पकड़ नहीं सके. मामले की सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. फुटेज में दो युवकों को बाइक पर लूटपाट करते हुए देखा गया है. उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम को लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

VIPIN PRAKASH YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन