कोरोना : नियंत्रण कक्ष में पास व स्वास्थ्य संबंधित 9579 मामले, निबटारा
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 May 2020 3:59 AM
विकास भवन में कई मामलों के समाधान को लेकर बने नियंत्रण कक्ष में 9,579 मामलों का निबटारा किया गया. पास बनाने, स्वास्थ्य संबंधी, आपदा राहत केंद्रों, कोरोना से संबंधित व आवश्यक सामग्री को लेकर लोगों की समस्याओं को सुनने व समाधान के लिए कई नंबर जारी किये गये थे.
पटना : विकास भवन में कई मामलों के समाधान को लेकर बने नियंत्रण कक्ष में 9,579 मामलों का निबटारा किया गया. पास बनाने, स्वास्थ्य संबंधी, आपदा राहत केंद्रों, कोरोना से संबंधित व आवश्यक सामग्री को लेकर लोगों की समस्याओं को सुनने व समाधान के लिए कई नंबर जारी किये गये थे. इनसे संबंधित नियंत्रण कक्ष के नंबरों पर प्रतिदिन शिकायतें व सूचनाएं आती है, जिसका समाधान करने के लिए कई पदाधिकारियों की तैनाती की गयी है.
कुछ नियंत्रण कक्ष :
जिला स्वास्थ्य नियंत्रण कक्ष 0612-2249964
जिला मुख्य नियंत्रण कक्ष 0612-2219810
जिला कोरोना नियंत्रण कक्ष 0612-2219090
क्वारेंटिन सेंटरों में रह रहे लोगों से ली जायेगी जानकारी क्वारेंटिन सेंटरों में रह रहे लोगों से जिला प्रशासन जानकारी लेगा. इसके लिए विकास भवन में स्थित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 0612-2219090 से लोगों को फोन कर सेंटरों पर दी जाने वाली सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली जायेगी. साथ ही समाधान भी किया जायेगा. आम लोग भी इस नंबर पर फोन कर जानकारी दे सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










