रीढ़ में फ्रैक्चर से परेशान कैंसर मरीज का 15 मिनट में इलाज, फोर्ड हॉस्पिटल में सुई से हुई सीमेंटिंग
फोर्ड अस्पताल के स्पाइन सर्जन डॉ मणि आनंद
Ford Hospital: पटना के फोर्ड हॉस्पिटल में ओवेरियन कैंसर से पीड़ित 70 साल की महिला की रीढ़ की हड्डी के L1 वर्टिब्रा में हुए फ्रैक्चर का बिना चीरा लगाए सफल इलाज किया गया. वर्टिब्रोप्लास्टी तकनीक से करीब 15 मिनट में प्रक्रिया पूरी हुई. इलाज के बाद मरीज को दर्द से राहत मिली और अगले दिन छुट्टी दे दी गई.
Ford Hospital: ओवेरियन कैंसर से पीड़ित 70 साल की साधिका देवी (बदला हुआ नाम) गिरने के बाद रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने से तेज दर्द से परेशान थीं. राधे कृष्णा नगर, पिपरा (पटना) निवासी मरीज की पहले से ओवेरियन कैंसर की कीमोथेरेपी चल रही थी. गिरने के बाद जांच में रीढ़ की हड्डी के L1 वर्टिब्रा में फ्रैक्चर मिला. मरीज को इलाज के लिए फोर्ड हॉस्पिटल, पटना लाया गया.
मरीज की स्थिति देखते हुए अस्पताल के स्पाइन सर्जन डॉ. मणि आनंद ने बिना चीरा लगाए इलाज का निर्णय लिया. मरीज को लोकल एनेस्थीसिया देकर एक सुई (नीडल) के माध्यम से फ्रैक्चर वाले वर्टिब्रा में बोन सीमेंट डालकर क्षतिग्रस्त हिस्से की सीमेंटिंग (वर्टिब्रोप्लास्टी)की गई.
करीब 15 मिनट में पूरी प्रक्रिया पूरी हो गई, जिसके बाद मरीज के दर्द में पूर्ण राहत मिली. अब वह स्वस्थ हैं और उन्हें एक दिन के अंदर अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया.
डॉ. मणि आनंद ने बताया कि कैंसर मरीज पहले से इलाजरत थीं और उनका हीमोग्लोबिन भी कम था. ऐसे में उपचार के दौरान उनकी स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए मिनीमली इनवेसिव तकनीक का इस्तेमाल किया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए