CAG Report: 26.30 लाख किसानों को इस कारण नहीं मिल पाया फसल सहायता योजना का लाभ, सम्राट चौधरी विधानसभा में किया खुलासा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 25 Mar 2025 9:22 PM

विज्ञापन

सम्राट चौधरी

CAG Report: सम्राट चौधरी ने विधानसभा में कहा कि दो कारणों से बिहार के 26.3 लाख किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है. उन्होंने बताया कि सहकारिता विभाग के पास इस योजना के तहत योजना का आकलन, विस्तार और अनुश्रवण आदि की खास योजना नहीं थी.

विज्ञापन

CAG Report: बिहार सरकार में वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखा. इस रिपोर्ट में कई विभागों द्वारा की गई गड़बड़ी के बारे में इशारा किया गया है. सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में सहकारिता विभाग द्वारा बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत 26.30 लाख योग्य किसानों के आवेदन अस्वीकृत किए जाने का उल्लेख किया है. रिपोर्ट के अनुसार 50.31 लाख आवेदनों में से 26.30 लाख आवेदन यानी 52 फीसदी आवेदन भूमि स्वामित (LPC) और स्वघोषणाओं के सत्यापन के दौरान अनुपस्थिति रहने जैसे मुददों के कारण निरस्त कर दिया गया है. वहीं24.08 लाख लेन-देनों से संबंधित 1424 करोड़ की वित्तीय सहायता के मुकाबले 15.27 लाख लेने-देनों से संबंधित 867 करोड़ के लाभ का भुगतान 21 महीने तक के विलंब से किया गया. किसानों के बैंक खातों का आधार से ना जुड़ा होना, खातों का बंद होना आदि के कारण वष 2018-21 के दौरान विभिन्न फसल के मौसमों में 51.11 करोड़ की राशि के लेन-देन विफल रहे थे.

योजना के तहत 13 अक्टूबर 2022 तक आवेदन

मौसम आवेदन सत्यापितआवेदन अस्वीकृत आवेदन
खरीफ 2018 1150527 577122101611
रबी 2018-19 1754350 244974 59250
खरीफ 2019 2494495 728296 325120
रबी 2019-201955512 854397 442373
खरीफ 20203929108 1646472 1169776
रबी 2020-21133100 404805 223239
खरीफ 20211566432 635177309093
कुल 14183524 5091243 2603462

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी देखें: Video: डॉक्टर बनना चाहती है टॉपर प्रिया जायसवाल, बेहद साधारण परिवार से आती हैं

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन