पटना में आंधी बारिश के कारण डाकबंगला पंडाल के समीप बना बुर्ज खलीफा गिरा, किशनगंज में भी भरभराया पंडाल

Updated:
विज्ञापन

सोमवार को दिन में आयी तेज हवा व बारिश के कारण अन्य पंडालों को नुकसान हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी लेने का जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह नेे निर्देश दिया. इसके बाद पटना के तमाम पंडालाें की जांच शुरू कर दी गयी

विज्ञापन
undefined

पटना के डाकबंगला चौराहा मां दुर्गा के पंडाल के समीप बना दुबई के बुर्ज खलीफा बिल्डिंग का प्रतिरूप स्वागत द्वार सोमवार को तेज हवा व बारिश के कारण गिर गया. हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

बुर्ज खलीफा बिल्डिंग की प्रतिरूप बांस और उसकी फट्टियों से बनाया गया था. सड़क पर गिरने के कारण दोनों फ्लैंक में आवागमन बाधित हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन की टीम के साथ ही कोतवाली थानाध्यक्ष संजीत कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और मलबा को हटा दिया गया.

undefined

इस दुर्घटना के कारण आयकर गोलंबर से डाकबंगला आने-जाने का मार्ग एक घंटे तक डिस्टर्ब रहा. उक्त बुर्ज खलीफा बिल्डिंग का प्रतिरूप स्वागत द्वार में बनाया गया था. इसके गिर जाने से कुछ देर तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

undefined

सोमवार को दिन में आयी तेज हवा व बारिश के कारण अन्य पंडालों को नुकसान हुआ है या नहीं इसकी जानकारी लेने का निर्देश पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने दिया. इसके बाद पटना के तमाम पंडालाें की जांच शुरू कर दी गयी और जहां थोड़ी-बहुत कमी पायी गयी, उसे ठीक करा दिया गया. साथ ही संबंधित अधिकारियों ने इससे संबंधित रिपोर्ट भी जिलाधिकारी को सौंप दी है.

undefined

वहीं किशनगंज में भी बारिश और तेज हवाओं के कारण भव्य पंडाल गिर गया. ये पंडाल खगड़ा कालू से गुजर रहे 11000 वोल्ट के तार पर भरभराकर गिरा. इस हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन