पटना में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, तीन युवकों का फायरिंग करते वीडियो वायरल
सीसीटीवी में कैद आरोपी
पटना में आधी रात को हुई गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. तीन युवक पिस्तौल लहराते हुए फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है.
Patna Crime News : दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना सामुदायिक भवन कुआं के पास रविवार देर रात हुई गोलीबारी का वीडियो वायरल होने के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. वायरल वीडियो में तीन युवक हाथ में पिस्तौल लेकर खुलेआम फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि युवकों ने दनादन कई राउंड गोलियां चलायीं, जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गयी. गोली चलने की आवाज सुनकर लोग अपने-अपने घरों में दुबक गये.
आपके शहर में
करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग, 8 खोखे बरामद
स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार देर रात सगुना सामुदायिक भवन कुआं के पास करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग की गयी. गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम है. हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. स्थानीय लोग घटना को लेकर खुलकर कुछ बताने से भी बच रहे हैं.
घटनास्थल से मिले 8 खोखे
गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जांच के दौरान करीब आठ खोखे बरामद किए. वायरल फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टी प्रभात खबर नहीं करता है.
फायरिंग करने वालों की पहचान में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच-पड़ताल की जा रही है. वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे युवकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए