प्रेमिका से मिलने फतुहा पहुंचे प्रेमी की जमकर पिटाई

Updated at : 26 Feb 2025 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमिका से मिलने फतुहा पहुंचे प्रेमी की जमकर पिटाई

patna news: फतुहा. थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने जमकर मारपीट कर एक घर में बंद कर दिया.

विज्ञापन

फतुहा. थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने जमकर मारपीट कर एक घर में बंद कर दिया. किसी तरह घायल प्रेमी के परिजनों की इस बात की जानकारी हुई तो वह लोग फतुहा के नारायणा बांध पर पहुंच कर 112 की पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका के परिजनों को समझा बुझाकर घायल प्रेमी को अपने कब्जे में लेकर फतुहा अस्पताल भर्ती कराया. जहां उसकी स्थित गंभीर बनी ही थी. मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसे पटना पीएमसीएच भेज दिया है.

घायल युवक सालीमपुर थाना क्षेत्र के शालिमपुर मुसहरी का रहने वाला गुलशन कुमार था, जो अपनी प्रेमिका के फोन करने पर अपने बाइक से फतुहा के नारायणा बांध पहुंचा था. फतुहा पुलिस तीन चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी हुई थी.

पुलिस के लौटते ही पीड़िता के घर पहुंचे दबंगों ने किया जानलेवा हमला

बाढ़. चालीसकुरबा गांव में शिकायत की जांच करने गयी पुलिस टीम के लौटती ही अभियुक्त हथियार लेकर पीड़िता के घर पर आ धमके. और घर के लोगों को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. इसमें दो लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

संजना कुमारी ने बताया कि उसकी मां कंचन देवी द्वारा पांच दिन पूर्व बाढ़ थाने में विकास साव सहित पांच लोगों पर केस दर्ज कराया था. इसको लेकर जांच करने के लिए पुलिस टीम पहुंची. जांच की खानापूर्ति करने के बाद पुलिस टीम बिना अभियुक्त को पकड़े लौट गयी.

इसके बाद अभियुक्त हथियार लेकर संजना के घर पहुंचे और संजना कुमारी, उसकी मां कंचन देवी, बहन सपना कुमारी आदि की पिटाई की. कंचन और सपना को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. संजना ने बताया कि हमलावर पिस्टल लेकर उन्हें धमका रहे थे. उनकी गर्दन भी दबाने की कोशिश की. पुलिस ने विकास साव आदि पर केस दर्ज कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन