Bihar News: बिहटा में परिवारिक कलह में छात्रा ने स्कूल की छत से छलांग लगाकर कर ली आत्महत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2022 9:53 PM
बिहटा में शनिवार को प्रखंड के एक निजी स्कूल के छत से छात्रा ने नशीली दावा पीने के बाद छलांग लगा दी. बताया गया है की कुछ दिनों से छात्रा पारिवारिक कारणों से डिप्रेशन में थी जिसके बाद उसने छत से छलांग लगाई है.
बिहटा में शनिवार को प्रखंड के एक निजी स्कूल के छत से नशीली दवा पी कर एक छात्रा ने छलांग लगा दी. बताया जा रहा है की पारिवारिक कलह से तंग छात्रा ने छत से छलांग लगाई है . इस घटना से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया. जख्मी छात्रा को उठाकर लोगों ने इलाज के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. इस क्रम में छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक छात्रा की पहचान बिहटा के बिजली ऑफिस के निवासी सतंजय मिश्रा की 17 वर्षीय पुत्री सह नवी की छात्रा ऋतु तिवारी के रूप में हुई है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि ऋतु तिवारी बीते कुछ दिनों से पारिवारिक कलह से काफी परेशान चल रही थीं. वह प्रखंड के लई रोड स्थित स्टूडेंट्स पब्लिक स्कूल में 9वी की छात्रा थी. शनिवार को अपने साथियों के साथ स्कूल पढ़ने पहुंची हुई थी. जिसके बाद सब के नजरों से बचकर स्कूल के तीसरे तल्ले के छत पर पहुंचकर जहरीली दवा पी कर अचानक छत से छलांग लगा दी.
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गया. साथ ही जख्मी छात्रा को उठाकर इलाज के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहाँ चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. इस दौरान छात्रा की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.
मृतक छात्रा की पिता सेना में कार्यरत है. छात्रा अपने परिवार के साथ बिहटा के बिजली ऑफिस के पास पिछले कई सालों से किराए के मकान में रहती थी. पिछले वह कई दिनों से डिप्रेशन का शिकार थी. संभावना जताई जा रही है कि डिप्रेशन में आकर छात्रा ने यह कदम उठाने का काम किया है.
फिलहाल इस संबंध में थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित परिजनों के तरफ से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. साथ ही स्कूल प्रशासन के तरफ से कोई जानकारी नहीं दिया गया है. फिलहाल ऐसे सभी मामलों पर जांच किया जा रहा है.
बिहटा से बैजु कुमार की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










