Bihar Weather: बिहार में नर्म हुआ मौसम का मिजाज, पटना में गुलाबी ठंड का होने लगा अहसास

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
bihar Weather

bihar Weather

Bihar Weather: बिहार में मानसून के जाने के बाद मौसम शुष्क हो गया है. तापमान में गिरावट आयी है. अब वायुमंडल दवाब उच्च स्तर पर धीरे-धीरे बढ़ रहा है. उत्तर-पश्चिमी हल्की हवा चल रही है. अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहनेवाला है.

विज्ञापन

Bihar Weather: पटना. मानसून विदा होने के बाद बिहार में मौसम का मिजाज नर्म हुआ है. मौसम साफ होते ही पटना में आधी रात के बाद गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है. न्यूनतम तापमान में कमी आयी है. अगले दो-तीन दिनों में तापमान में थोड़ी और गिरावट का अनुमान है. मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि बिहार से मानसून विदा हो चुका है. अगले 24 घंटे में भारत से भी विदा हो जाएगा.

तापमान गिरते ही मौसम हुआ शुष्क

बिहार में मानसून के जाने के बाद मौसम शुष्क हो गया है. तापमान में गिरावट आयी है. अब वायुमंडल दवाब उच्च स्तर पर धीरे-धीरे बढ़ रहा है. उत्तर-पश्चिमी हल्की हवा चल रही है. अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहनेवाला है. संभावना है कि अभी मौसम शुष्क बना रहेगा. अधिकतम 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास बना रहेगा. बुधवार को राज्य के किसी इलाके में बारिश की कोई संभावना नहीं है.

बदले मौसम में तापमान में गिरावट दर्ज

न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आयी है. इस माह न्यूनतम तापमान सबसे कम 14 अक्टूबर को 23.1 डिग्री रहा है. हालांकि पिछले साल की तुलना में तापमान अधिक रह रहा है. पिछले साल 15 अक्टूबर 2023 को अधिकतम 34.4 और न्यूनतम 20.6 डिग्री रहा था. मंगलवार को अधिकतम 32.7 और न्यूनतम 23.9 डिग्री रहा। दो दिन पहलेन्यनूतम 25.4 डिग्री रहा था.

Also Read: यूपी में भी बहुत सरल थी दुर्गापूजा की 250 साल पुरानी पद्धति, बिना वैदिक मंत्र के पूजा करने का था विधान

बिजली की खपत भी घटी

मौसम का मिजाज नर्म होने से बिजली की खपत में भी कमी आयी है. 20 से 30 मेगावाट खपत कम गयी है. एसबीपीडीसीएल के कार्यपालक अभियंता (शहरी) प्रेम कुमार प्रवीण ने बताया कि दो-तीन दिनों से बिजली की खपत कम गयी है. पहले 170 से 180 मेगावाट खपत थी, जो घटकर 150 तक पहुंच गयी है. उन्होंने बताया कि तापमान के और कम होने पर खपत में भी कमी आएगी. अक्टूबर के अंतिम दिनों 100 मेगावाट तक पहुंच जा सकती है.

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन