Bihar Weather: बिहार को नहला रहा मानसून, 7 जिलों में भारी बारिश, यहां ठनका गिरने का अलर्ट

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

बिहार में बारिश

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Weather: बिहार के सात जिलों में रविवार को भारी बारिश की चेतावनी है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, बांका और कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Weather: पटना. पूरे बिहार में मानसून अपना तेवर दिखा रहा है. शनिवार को पूरे बिहार में झमाझम बारिश हुई. राजधानी पटना में भी सुबह से ही बादल छाये हुए थे. रविवार को भी बादल छाये हुए हैं. इस दौरान एक-दो स्थानों पर बारिश होने, बिजली चमकने और ठनका गिरने की भी चेतावनी है. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में 8.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया. वैसे बारिश के बावजूद पटना में अधिकतम तापमान में 1.7 और न्यूनतम में तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई. दूसरी तरफ राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

विज्ञापन

सात जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

बिहार के सात जिलों में रविवार को भारी बारिश की चेतावनी है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, बांका और कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भागों के जिलों के एक या दो स्थानों पर ठनका गिरने, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट है. हालांकि राज्य भर में रविवार को भी बारिश होने की आसार हैं.

4 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान

बिहार में मानसून सक्रिय रहने के कारण अगले चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार शनिवार को सीतामढ़ी और शिवहर को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई. इस दौरान जमुई जिले में भारी बारिश हुई. अरवल में 74 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. बिहार का सबसे अधिक तापमान गोपालगंज व बिक्रमगंज में 35.5 और सबसे कम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दरभंगा में दर्ज किया गया. हालांकि, प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम में तापमान बढ़ोतरी हुई.

Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन