Kal Ka Mausam: बिहार में कम हुआ डाना का असर, कल इन जिलों में ठंड बढ़ायेगा बादल

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

bihar Weather

Bihar Weather: मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान ‘डाना’ को लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी. उन्होंने बताया था कि तूफान की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. अब इस तूफान का असर बिहार के कई जिले में दिखाई देने लगा है.

विज्ञापन

Bihar Weather: पटना. बिहार में दिवाली से पहले ही मौसम बदल गया है. पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आए इस तूफान की वजह से बिहार के कई जिलों में लगातार दो दिनों से बादल छाए हुए हैं. कुछ जिलों में हल्की बारिश हो रही है. तूफान का असर सोमवार से कम होता जायेगा. वैसे पिछले दो दिनों में तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम है. अगले 12 घंटों तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की आशंका है.

आपके शहर में

विज्ञापन

चल रही है ठंडी हवा

मौसम में आए इस बदलाव के कारण दिन भर ठंडी हवा चलेगी. मौसम सुहावना रहेगा. शाम चार बजे के बाद से घने बादलों के कारण सड़कों पर रोशनी कम हो जायेगी. इस वजह से बाजार और हाईवे पर चलने वाले वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान ‘डाना’ को लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी. उन्होंने बताया था कि तूफान की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. अब इस तूफान का असर बिहार के कई जिले में दिखाई देने लगा है.

Also Read: Bihar Land Survey: नाकाफी रही ट्रेनिंग, सरकार सर्वे कर्मियों को अब देगी कैथी लिपि की किताब

अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए मौसम का अनुमान जारी किया है. इसमें बताया गया है कि दिन में 12 से 24 घंटे के बीच आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है. हालांकि, उसके बाद मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरब की ओर हवा चलने की भी संभावना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन