ePaper

Bihar Weather Alert : सावधान! बिहार के 24 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

Updated at : 26 Aug 2025 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Alert

Bihar Weather Alert

Bihar Weather Alert : 28-29 अगस्त को फिर बरसने वाली है भारी बारिश, कई जिलों में बढ़ सकता है संकट. पटना के तापमान में गिरावट और मौसम सुहाना रहेगा

विज्ञापन

Bihar Weather Alert : बिहार में सोमवार को हुई भारी बारिश ने राजधानी पटना को जलजमाव से जूझने पर मजबूर कर दिया. वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 24 जिलों में गरज-चमक और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं का अलर्ट जारी किया है. कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं और 28–29 अगस्त को फिर से भारी बारिश की चेतावनी है.

मूसलधार बारिश ने राजधानी को थमा दिया

सोमवार को हुई मूसलधार बारिश ने राजधानी को थमा दिया. जंक्शन, गांधी मैदान, खेतान मार्केट और जेपी गंगा पथ समेत कई इलाकों में 2–3 फीट पानी भर गया. फतुहा प्रखंड के छह गांव बाढ़ में डूब गए, जहां 500 बीघा धान की फसल बर्बाद हो गई.

मौसम विभाग ने मंगलवार को पटना, गया, नालंदा, पूर्णिया, कटिहार समेत 24 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 40KM/H की रफ्तार से हवाओं का अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में नदियां उफान पर हैं .

कुछ दिनों की राहत

फिलहाल लोगों को भारी बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है. 26 अगस्त को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान है. पटना, गया, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में बूंदाबांदी के आसार हैं, जबकि पूर्णिया, कटिहार और पश्चिम चंपारण में मध्यम बारिश हो सकती है.

अगले कुछ दिनों में राज्य का मौसम बादलों और धूप-बारिश के बीच झूलता रहेगा. उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बरसात राहत तो देगी, लेकिन कई जिलों में बाढ़ और जलजमाव की मुश्किलें भी साथ लेकर आएगी.

पटना में कैसा रहेगा आज का मौसम

पटना में मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे. दोपहर बाद कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पटना में अगले 2-3 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी.
इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहाना रहेगा.

28-29 अगस्त भारी बारिश

लेकिन राहत लंबे समय की नहीं है. बंगाल की खाड़ी में 27 अगस्त के बाद लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना जताई गई है. इसके असर से 28 और 29 अगस्त को बिहार में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होगा. मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी है कि इन दो दिनों में बारिश की तीव्रता और तेज हो सकती है. विभाग का कहना है कि 31 अगस्त तक राज्य में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना है.

अबतक 26% कम हुई बारिश

दिलचस्प बात यह है कि भारी बारिश के बावजूद इस साल अब तक बिहार में सामान्य से 26 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है. जहां मानसून सीजन में औसतन 732 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, वहीं अब तक सिर्फ 542.9 मिमी बारिश ही हुई है.

Also Read: सचिन तेंदुलकर ने कर दी पुष्टि, सानिया चंडोक से बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने कर ली है सगाई

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन