घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, बिहार में अगले 4 दिन आंधी-बारिश की चेतावनी, इन जिलों में IMD का डबल अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather: बिहार में अगले चार दिनों तक मौसम सुहाना रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे, रुक-रुक कर बारिश होगी और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में मानसून अब पूरी तरह एक्टिव हो चुका है. राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार रात से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बुधवार सुबह बेगूसराय में झमाझम बारिश हुई. आसमान में घने बादल छाए रहे और बच्चे छाता लेकर स्कूल जाते नजर आए. मौसम विभाग ने आज पूरे बिहार में बारिश की संभावना जताई है. साथ ही कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

13 जिलों में ऑरेंज, 25 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पटना समेत 13 जिलों में तेज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 25 जिलों में येलो अलर्ट है. इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है.

अगले 5 दिनों तक बदला रहेगा मौसम

विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है.

खगड़िया से जमुई तक झमाझम बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान खगड़िया, समस्तीपुर, सासाराम और जमुई में अच्छी बारिश दर्ज की गई. वहीं औरंगाबाद में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई. पटना में दिनभर बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलने से लोगों को उमस से राहत मिली.

कैमूर सबसे गर्म, पटना में मिली राहत

मंगलवार को कैमूर राज्य का सबसे गर्म जिला रहा. यहां अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सासाराम में तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि जिन इलाकों में बारिश हुई, वहां तापमान 2 से 3 डिग्री तक नीचे आ गया. पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

अब भी सामान्य से 46 फीसदी कम बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 30 जून तक बिहार में मानसून सीजन के दौरान 87.8 मिमी बारिश हुई है. जबकि इस अवधि में सामान्य औसत वर्षा 163.3 मिमी होनी चाहिए थी. यानी अब तक राज्य में सामान्य से 46 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है.

हालांकि पिछले 24 घंटों में बारिश की गतिविधियां तेज हुई हैं. सबसे अधिक वर्षा उत्तर और उत्तर-पूर्वी बिहार के जिलों में रिकॉर्ड की गई है. इससे किसानों और आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

1 से 4 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 4 जुलाई तक पटना में आसमान बादलों से ढका रहेगा. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

2 जुलाई को पटना, नालंदा, गया, जहानाबाद, नवादा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद और कैमूर समेत आसपास के जिलों में भी बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिजली चमकने के समय खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है.

Also Read: बिहार में 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, नए आवेदकों को देने होंगे 1500 रुपये तक ज्यादा, जानिए नई फीस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन