ePaper

Bihar Weather: पूरे फरवरी महीने कैसा रहेगा बिहार का मौसम? ठंड और तापमान की आयी जानकारी...

Updated at : 02 Feb 2025 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
bihar weather

सांकेतिक फोटो

Bihar Weather: बिहार का मौसम पूरे फरवरी महीने कैसा रहेगा, इसकी जानकारी मौसम विभाग ने दे दी है. जानिए कैसा रहेगा वेदर...

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार का मौसम इन दिनों शुष्क है. रविवार को बिहार के कई जिलों में कोहरे की घनी चादर सुबह से बिछी रही. इन दिनों दिन का अधिकतम तापमान बढ़ा हुआ है और धूप खिल रही है. जिससे कनकनी वाली ठंड से अब राहत मिलने लगी है. जबकि अहले सुबह और शाम ढलने के बाद ठंड का असर अभी भी अधिक दिख रहा है. इधर, एकतरफ जहां मौसम विभाग ने रविवार की सुबह घने कोहरे को लेकर कुछ जिलों के लिए चेतावनी जारी की है तो दूसरी तरफ फरवरी महीने में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा, इसकी भी जानकारी दी है.

भागलपुर का तापमान

भागलपुर में शनिवार को सुबह का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया. शनिवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी देखी गयी. वहीं दोपहर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा.भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 5 फरवरी तक भागलपुर जिले में आसमान साफ एवं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. वहीं दिन में कोहरे की चादर बिछी रह सकती है.

ALSO READ: बिहार से प्रयागराज महाकुंभ जा रही कार ट्रक से टकरायी, पति की मौत, पत्नी व बच्ची समेत कई लोग जख्मी

फरवरी में बिहार का मौसम कैसा रहेगा

इधर, IMD पटना ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि फरवरी महीने में बिहार में शीतलहर की मार पिछले महीने की तरह नहीं दिखेगी. फरवरी में शीतलहर की घटना सामान्य से नीचे रहने की संभावना है. फरवरी महीने में बिहार के अधिकतर जगहों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना भी जतायी गयी है.

कोहरे का अलर्ट जारी

इधर, रविवार की सुबह कोसी-सीमांचल समेत कई क्षेत्रों में कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है.बता दें कि शनिवार को सर्वाधित अधिकतम तापमान औरंगाबाद का 29.7 डिग्री दर्ज किया गया. 7 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन