पटना: मानदेय भुगतान की मांग को लेकर रसोइयों का प्रदर्शन, 16 सितंबर को बीईओ कार्यालय घेरने की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन करती रसोइया

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मानदेय भुगतान और सरकारी कर्मचारी का दर्जा जैसी मांगों को लेकर विद्यालय रसोइयों ने संपतचक प्रखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जल्द कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Bihar School Cooks Protest: मानदेय के भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को विद्यालय रसोइयों ने संपतचक प्रखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया. बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ ऐक्टू के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रसोइयों ने हिस्सा लिया. प्रदर्शनकारी प्राथमिक विद्यालय संपतचक से जुलूस की शक्ल में निकले और उप स्वास्थ्य केंद्र होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे.

विज्ञापन

सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग

प्रदर्शन के दौरान रसोइयों ने सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, मानदेय का नियमित और समय पर भुगतान करने तथा मध्याह्न भोजन योजना से एनजीओ को हटाने की मांग उठायी. प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने लंबित मानदेय समेत अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की.

16 सितंबर को बीईओ कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी

संघ की महासचिव सरोज चौबे ने कहा कि रसोइयों को लंबे समय से मानदेय के भुगतान में परेशानी झेलनी पड़ रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन महीने का बकाया मानदेय जल्द नहीं मिला तो 16 सितंबर को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा. मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर छह अक्टूबर को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन करने की भी घोषणा की गयी.

कम मानदेय और भुगतान में देरी का मुद्दा उठाया

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता जगदीश आर्य, संपतचक प्रखंड सचिव सत्यानंद कुमार, धनराज पासवान और लाल बाबू प्रसाद ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाले रसोइयों की समस्याओं को सरकार गंभीरता से ले. उन्होंने कहा कि कम मानदेय और भुगतान में देरी के बावजूद रसोइये अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. इसलिए उनकी मांगों का शीघ्र समाधान होना चाहिए.

आगे भी आंदोलन जारी रखने की बात

प्रदर्शन का नेतृत्व सरोज चौबे के साथ सुनीता देवी, रेखा देवी, पूनम देवी, संगीता देवी और सोनी देवी ने किया. मौके पर दर्जनों रसोइये और समर्थक मौजूद रहे. रसोइयों ने मांगों को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखने की बात कही.

बिहार में 34 लाख से ज्यादा बाढ़ से प्रभावित, अगले 2 दिन भयंकर बारिश का अलर्ट, नदियों में उफान से खौफ में लोग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन