ePaper

चकाचक होंगी बिहार की 15 से अधिक सड़कें, 45 करोड़ से मिलेगी विकास को रफ्तार

Updated at : 25 Sep 2025 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
More than 15 roads in Patna will be strengthened

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Road Project: बांकीपुर विधानसभा के तहत 45 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के आठ और पथ निर्माण विभाग की एक योजना का पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने शिलान्यास किया. इन योजनाओं के पूरा होने से वार्ड-36 और 38 समेत राजधानी के लाखों लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

Bihar Road Project: बांकीपुर विधानसभा के तहत 45 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के आठ और पथ निर्माण विभाग की एक योजना का पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने शिलान्यास किया. इन योजनाओं के पूरा होने से वार्ड-36 और 38 समेत राजधानी के लाखों लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी.

योजनाओं पर तेजी से काम

शिलान्यास के मौके पर बुधवार को मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पथ निर्माण विभाग की तरफ से राज्य भर में सड़क और शहरी विकास की कई योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार बांकीपुर विधानसभा के वार्ड-36 के लालजी टोले में 13,56,310 रुपये की लागत से स्वर्गीय उमा चरणजी के मकान से स्वर्गीय गिरिजा यादव के मकान तक नाला एवं पीसीसी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया.

अंबेडकर कॉलोनी देवी मंदिर तक पीसीसी निर्माण

वहीं, सरस्वती लेन में रेलवे हंडर देवी स्थान तक भूगर्भ नाला एवं पीसीसी निर्माण कार्य का शुभारंभ 58,08,380 रुपये की लागत से किया गया. इसके पास स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय से पूर्व पूर्व मंत्री श्याम रजक के आवास होते हुए अंबेडकर कॉलोनी देवी मंदिर तक पीसीसी निर्माण 70,50,640 रुपये की लागत से शुरू किया गया.

नाला और पीसीसी का निर्माण कार्य

वहीं, वार्ड 38 के डोमन भगत लेन में 8,45,795 रुपये की लागत से नाला और पीसीसी निर्माण कार्य शुरू हुआ है. जबकि, वार्ड 36 के भूषण लेन में श्याम पान भंडार से रेलवे हंडर तक भूगर्भ नाला और पीसीसी निर्माण 14,14,102 रुपये की लागत से शुरू हुआ है.

यहां भी होंगे विकास कार्य

इसके अलावा वार्ड 36 के पुस्तकालय लेन में मनोज सैलून से लेकर जमुना निवास होते हुए रेलवे हंडर रोड तक नाला और पीसीसी निर्माण कार्य 66,34,994 रुपये की लागत से शुरू किया गया है. वहीं, वार्ड 38 में राजकिशोर पथ के पीछे बीवी पांडेय के घर से मुनेन्द्र प्रताप के घर तक पीसीसी निर्माण कार्य 13,82,272 रुपये की लागत से शुरू हुआ है. जबकि, वार्ड 36 के लालजी टोला में अरुण चौधरी के मकान से स्वर्गीय केपी सिंह के मकान तक भूगर्भ नाला एवं पीसीसी निर्माण कार्य 22,46,150 रुपये की लागत से शुरू हुआ है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन शबरों का होगा चौड़ीकरण और मजबूतीकरण

पथ निर्माण विभाग की तरफ से 20.11 करोड़ की लागत से पटना सदर प्रखंड के तहत राजेंद्र मठ, ज्ञान गंगा, पेपर मिल, बुद्ध मूर्ति, विजय चौक, कांग्रेस मैदान, पीरमुहानी तथा उसके आंतरिक पथों सहित कुल 7.348 किमी पथ के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया है.

इसे भी पढ़ें: Bihar News: सरकरी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! आज से मिलेगा सितंबर का वेतन

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन