बिहार में स्पीडी ट्रायल को लेकर सख्त पुलिस मुख्यालय, गवाही नहीं देनेवाले अफसरों की बंद होगी सैलरी
Published by : Ashish Jha Updated At : 18 Jun 2025 9:06 AM
Bihar Police: DGP ने कहा कि गवाह चाहे निजी हो या फिर सरकारी, उन्हें हर हाल में गवाही के लिए कोर्ट में पेश होना पड़ेगा. केस की सुनवाई के दौरान गवाही के लिए समय पर कोर्ट में पेश न होनेवाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों का वेतन बंद कर दिया जाएगा.
Bihar Police: पटना. बिहार में स्पीडी ट्रायल को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि अब गवाह और गवाही के अभाव में स्पीडी ट्रायल के मामले नहीं लटकेंगे. इसमें गवाह चाहे निजी हो या फिर सरकारी, उन्हें हर हाल में गवाही के लिए कोर्ट में पेश होना पड़ेगा. केस की सुनवाई के दौरान गवाही के लिए समय पर कोर्ट में पेश न होनेवाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों का वेतन बंद कर दिया जाएगा.
समन के लिए बनेगा आधिकारिक वेबसाइट
डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि आपराधिक मुकदमों में गवाह बनाए गए पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के लिए बिहार पुलिस बहुत जल्द ही एक वेबसाइट लॉन्च करने जा रही है. इसके माध्यम से पुलिस के वैसे अधिकारियों को कोर्ट में गवाही के लिए समन भेजा जाएगा, जिन्हें आपराधिक मुकदमों में गवाह बनाया गया है और उनका तबादला राज्य के किसी दूसरे जिले में हो चुका है. उन्होंने कहा कि गवाही देने की तारीख हर गवाह तक ससमय पहुंचाने की विभाग व्यवस्था कर रही है.
हर हाल में गवाह को लाने की होगी व्यवस्था
इतना ही नहीं, इस वेबसाइट से वैसे पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को भी समन भेजा जाएगा, जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं या बीमार हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे सरकारी गवाहों को गवाही के लिए कोर्ट तक लाना पुलिस की जिम्मेदारी है. उन्हें कोर्ट तक लाने के लिए वाहन की व्यवस्था खुद पुलिस करेगी. साथ ही, उनकी जरूरत के अनुसार अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी. डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि हर हाल में आपराधिक मामलों की सुनवाई ससमय पूरी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










