बिहार में अब बिना पुलिस वेरिफिकेशन नहीं मिलेगी डिलीवरी बॉय की नौकरी, प्रशासन का बड़ा फैसला
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 08 Feb 2026 6:47 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar Police: बिहार पुलिस ने सुरक्षा पुख्ता करने के लिए राज्य के 2.5 लाख गिग वर्कर्स और कैब ड्राइवरों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है. अब एग्रीगेटर कंपनियों को बिना करैक्टर वेरिफिकेशन के किसी को काम पर रखने की अनुमति नहीं होगी. यह फैसला ग्राहकों की सुरक्षा और आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए लिया गया है.
Bihar Police: बिहार में अब ऑनलाइन सामान पहुंचाने वाले डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों के लिए नियम बदल गए हैं. बिहार पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया है कि अब हर गिग वर्कर का पुलिस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा. इसका मतलब है कि अब कोई भी कंपनी बिना पुलिस जांच के किसी भी व्यक्ति को काम पर नहीं रख पाएगी. सभी जिलों के एसपी और संबंधित कंपनियों को इस बारे में सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं.
कितने लोग आयेंगे दायरे में
इस नए नियम के दायरे में बिहार के करीब 2.5 लाख कामगार आएंगे. अक्सर देखा जाता है कि ई-कॉमर्स और फूड डिलीवरी कंपनियां जल्दबाजी में बिना किसी ठोस बैकग्राउंड चेक के युवाओं को काम दे देती हैं. इससे ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर हमेशा एक डर बना रहता है. अब पुलिस इन सभी कर्मियों की पूरी कुंडली तैयार करेगी, ताकि यदि कोई आपराधिक घटना होती है, तो तुरंत उस व्यक्ति की पहचान की जा सके और संदिग्ध लोगों को इस काम से दूर रखा जा सके.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बिहार के 3 जिलों में ज्यादा फैला है नेटवर्क
बिहार के पटना, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में डिलीवरी नेटवर्क सबसे ज्यादा फैला हुआ है. इसके अलावा गया, दरभंगा और पूर्णिया में भी इसका दायरा तेजी से बढ़ रहा है. पुलिस की स्पेशल टीमें इन शहरों की कंपनियों के साथ मिलकर काम करेंगी. जो लोग पहले से काम कर रहे हैं, उन्हें भी एक तय समय के अंदर अपना आचरण प्रमाण पत्र (Character Certificate) जमा करना होगा. कंपनियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे अपने कर्मचारियों की पूरी लिस्ट पुलिस को सौंपें.
इसे भी पढ़ें : अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो अब देगा 10वीं बोर्ड परीक्षा, वैभव का एडमिट कार्ड हुआ जारी
मार्च 2026 तक बिदुपुर तक दौड़ेगी गाड़ियां, बिहार की नई लाइफलाइन, 100 की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










