ePaper

पटना विश्वविद्यालय के सैदपुर हॉस्टल में देर रात घुसी पुलिस, छोपमारी में मिले पिस्टल और गोलियां, 2 छात्र गिरफ्तार

Updated at : 20 Mar 2021 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
पटना विश्वविद्यालय के सैदपुर हॉस्टल में देर रात घुसी पुलिस, छोपमारी में मिले पिस्टल और गोलियां, 2 छात्र गिरफ्तार

पटना में आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम(ICICI ATM Loot) सेंटर 9 लाख रुपए की लूट के मामले की छानबीन के क्रम में पुलिस ने अचानक शुक्रवार देर रात पटना विश्वविद्यालय के चर्चित सैदपुर हॉस्टल में छापेमारी की. देर रात तीन थानों की पुलिस ने एक साथ छात्रावास पर धावा बोला. इस दौरान वहां के एक कमरे से तलाशी के दौरान एक पिस्टल और गोलियां बरामद की गई है. पुलिस ने दो छात्रों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

पटना पुलिस ने अचानक शुक्रवार देर रात पटना विश्वविद्यालय के चर्चित सैदपुर हॉस्टल में छापेमारी की. देर रात तीन थानों की पुलिस ने एक साथ छात्रावास पर धावा बोला. इस दौरान वहां के एक कमरे से तलाशी के दौरान एक पिस्टल और गोलियां बरामद की गई है. पुलिस ने दो छात्रों को गिरफ्तार किया है.

शुक्रवार देर रात सैदपुर हॉस्टल में तक खलबली मच गई जब अचानक बहादुरपुर, कदमकुआं और गांधी मैदान थाने की पुलिस टीम ने एक साथ हॉस्टल पर दबिश डाली. हॉस्टल के छात्र कुछ समझ पाते इससे पहले ही पुलिस सीधे छात्रावास नंबर 1 के तीसरे मंजिल पर पहुंच गई. पुलिस पहले ही पूरी तैयारी के साथ आई थी. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने हॉस्टल के कमरा नंबर एस-12 पर दबिश डाला. कमरे में मौजूद 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छापेमारी के दौरान पुलिस को कमरे से एक पिस्टल और गोलियां मिली हैं. जिसके बाद कमरे में मौजूद दो छात्रों को पुलिस अपने साथ ले गयी. जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.

Also Read: बिहार में बिना वारंट के अब पुलिस को मिलेगा तलाशी और गिरफ्तारी का अधिकार, जानें सरकार की किस तैयारी पर मचा है हंगामा

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन