डॉ ए बी प्रसाद महिला टेनिस टूर्नामेंट में बिहार की खिलाड़ियों का रहा दबदबा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 May 2024 12:57 AM
पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पाटलिपुत्र टेनिस सेंटर में चल रही डॉ ए बी प्रसाद महिला टेनिस टूर्नामेंट के पहले दिन बिहार की खिलाड़ियों का दबदबा रहा.
पटना़ पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पाटलिपुत्र टेनिस सेंटर में चल रही डॉ ए बी प्रसाद महिला टेनिस टूर्नामेंट के पहले दिन बिहार की खिलाड़ियों का दबदबा रहा. बिहार की गौरी, अदिति, शीन, हंसिका, मीनल ने अपने-अपने मैच को जीत कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया. शीन तान्या (बिहार) ने सोनल शाह (बिहार) को 6-2,6-2 के स्कोर से हराया, मानसी सिंह (दिल्ली) ने प्रियम कुमारी (बिहार) को 6-0, 6-0, से हराया. नम्रता दास (असम) को शिफाली अरोड़ा (दिल्ली) से 6-2, 6-1 के स्कोर से हार का सामना करना पड़ा, श्रुति गुप्ता (पश्चिम बंगाल) ने दीया देसाई (गुजरात) को 6-2, 6-3 से हराया, हंसिका सिंह (बिहार) ने प्रतिष्ठा रे (पश्चिम बंगाल) को 7-5, 6-3 से हराया, दिव्या शर्मा (हरियाणा) ने नुपुर पांडे (उत्तर प्रदेश) को 6-0, 6-1 से हराया. अरेयाली चव्हाण (महाराष्ट्र) को जिया परेरा (महाराष्ट्र) से 6-4, 6-3 के स्कोर से हार का सामना करना पड़ा. मीनल सिंह (बिहार) ने कनिशा कोटरीवाला (बिहार) को 6-1, 6-2 से हराया. गौरी अंशू (बिहार) ने रूमा करण (पश्चिम बंगाल) को 6-0,6-0 से, शगुन कुमारी (उत्तर प्रदेश) ने परी सिंह (बिहार) को 6-3, 6-2 से, अदिति मिश्रा (बिहार) ने रागिनी कुमारी (बिहार) को 6-1,6-1 से, इरम जैदी (उत्तर प्रदेश) ने प्रीति उज्जिनी (कर्नाटक) को 6-0,6-2 से हराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










