Bihar Panchayat Chunav: 3402 पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रत्याशी, दूसरे चरण में 55.02 प्रतिशत मतदान
Bihar Panchayat Chunav Live: बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 34 जिलों के 48 प्रखंडों संपन्न हुआ. कई प्रखंडों में जमकर वोट बरसे तो कहीं मतदाताओं की कतार देर शाम तक लगी ही रही. चुनाव से जुड़े अपडेट के लिए बने रहेंं Prabhatkhabar.com के साथ
3402 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि दूसरे चरण में 21131 पदों के लिए चुनाव कराया जाना था. इनमें से 3402 पदों पर सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है. इनमें 126 प्रत्याशी ग्राम पंचायत सदस्य, 3271 प्रत्याशी पंच, एक प्रत्याशी पंचायत समिति सदस्य, तीन प्रत्याशी सरपंच और एक प्रत्याशी जिला पर्षद सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. साथ ही 319 पदों पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकनपत्र दाखिल नहीं किया. इस चरण में 71467 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे, जिनमें 34177 पुरुष और 37290 महिलाएं शामिल हैं.
दूसरे चरण में 55.02 प्रतिशत मतदान
बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 55.02 प्रतिशत मतदान हुआ. गया में सबसे अधिक तो सारण में सबसे कम वोट डाले गये.
अररिया में एक बूथ पर वोटिंग नही
अररिया: भरगामा प्रखंड के 20 पंचायतों में हुए चुनाव में एक बूथ संख्या 31 शंकरपुर गुजरी टोला में वार्ड सदस्य के प्रत्यासियों का चुनाव चिन्ह नही रहने के कारण वहां चुनाव नही हुआ.
पटना समाहरणालय विकास भवन में बनाया गया था जिला नियंत्रण कक्ष
चुनाव के दौरान मतदानकर्मियों व मतदाताओं की समस्याओं को सुलझाने के लिए पटना समाहरणालय विकास भवन में जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया था. इसमें तीन पालियों में कर्मियों की तैनाती की गयी थी. इस नियंत्रण कक्ष का नंबर जारी किया गया था, ताकि लोग अपनी शिकायत को दर्ज करा सकें और उस पर त्वरित कार्रवाई हो. जिला नियंत्रण कक्ष की प्रभारी पदाधिकारी प्रखंड परियोजना प्रबंधक चंद्रप्रभा कुमारी बनायी गयी थी. इसके अलावे पालीगंज के अनुमंडल व प्रखंड कार्यालय में भी जिला नियंत्रण कक्ष बनाये गये थे.
जगदीशपुर प्रखंड में मतदान जारी
भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड में आज मतदान हो रहा है. दो बूथों पर अभी भी मतदान जारी है. लोगों ने बताया कि बायोमेट्रिक मशीन से सत्यापन के कारण मतदान में काफी मुश्किलें हुई. काफी धीमे रफ्तार से वोटिंग हो सकी है.
पालीगंज प्रखंड: 113 मतदान केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था नहीं
पटना के पालीगंज प्रखंड में 334 मतदान केंद्रों में 221 मतदान केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन की व्यवस्था की गयी थी. 113 मतदान केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था नहीं थी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए