Bihar News: पटना एयरपोर्ट पर महिला की हत्या, पानी के पाइप में मिला डेड बॉडी

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

patna airport

Bihar News: प्रारंभिक जांच में पुलिस मान रही है कि महिला की हत्या में पाइप लाइन बिछानेवाले कर्मी शामिल हो सकते हैं, क्योंकि महिला की हत्या करने के बाद शव को पाइप में ठूंसकर बंद कर दिया गया था.

विज्ञापन

Bihar News: पटना. बिहार की राजधानी पटना के एयरपोर्ट पर एक महिला की लाश मिली है. पटना एयरपोर्ट के नई टर्मिनल बिल्डिंग स्थित बरसात का पानी जानेवाले पाइप में शनिवार की देर रात 32 साल की एक महिला का शव मिला है. दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस शव को मॉर्चरी में भेज छानबीन में जुट गई है. महिला की डेड बॉडी मिलने के बाद से सनसनी फैल गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

महिला की पहचान करने में जुटी पुलिस

सचिवालय डीएसपी-1 डाक्टर अनु कुमारी ने बताया कि शनिवार की देर रात महिला का शव मिला. पुलिस उसकी पहचान की कोशिश के साथ ही टर्मिनल बिल्डिंग में काम करनेवालों से पूछताछ कर रही है. अति संवेदनशील एयरपोर्ट परिसर में शनिवार की रात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. तरह तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं. प्रारंभिक जांच में पुलिस मान रही है कि महिला की हत्या में पाइप लाइन बिछानेवाले कर्मी शामिल हो सकते हैं, क्योंकि महिला की हत्या करने के बाद शव को पाइप में ठूंसकर बंद कर दिया गया था.

पाइप काटा गया तो निकला महिला का शव

पुलिस पाइप लाइन बिछानेवाले कर्मियों की जानकारी जुटा रही है. उनसे पूछताछ की जाएगी. अंदेशा जताया जा रहा है कि मृत महिला मजदूर, बाहर से बुलाई गई अथवा यात्री हो सकती है. फिलहाल पहचान के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा. पटना एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन नई टर्मिनल बिल्डिंग में छत से बरसाती पानी को जमीन में ले जाने के लिए पाइप बिछाए गए हैं. फिटिंग के बाद मंगलवार की शाम करीब ढाई फुट ब्यास वाले पाइप की जांच का जा रही थी. तीन पाइप से पानी जा रहा था, जबकि एक पाइप से
पानी रिस रहा था. जाम का कारण का पता लगाने के लिए इंजीनियर ने पाइप के जाम वाले हिस्से को कटर से काटा तो वहां से एक महिला का शव मिला.

Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन